न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द बकिंघम मर्डर्स’ से करीना का एक और लुक आया सामने, सिद्धांत की मूवी ‘युध्रा’ का पहला गाना रिलीज

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में कुछ न कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Sep 2024 8:06:00

2 News : ‘द बकिंघम मर्डर्स’ से करीना का एक और लुक आया सामने, सिद्धांत की मूवी ‘युध्रा’ का पहला गाना रिलीज

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में कुछ न कुछ चलता रहता है। करीना को फैंस से जुड़े रहना पसंद है, ऐसे में वह सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार खुद से जुड़ी बातें बताती रहती हैं। करीना पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म से उनके कई पोस्टर सामने आ चुके हैं, जिसके बाद लोगों की उत्सकुता बढ़ गई है।

अब करीना ने फिल्म से अपनी एक और झलक प्रशंसकों को दिखाई है। इसी के साथ करीना ने यह भी जानकारी दी कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है। करीना ने आज सोमवार (2 सितंबर) को जो नया पोस्टर साझा किया है, उसमें उनका लुक एकदम अलग है। उनका गंभीर अवतार नजर आ रहा है। करीना किसी को संदिग्ध नजरों से देख रही हैं। करीना ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “ट्रेलर कल (3 सितंबर) आएगा, मिलते हैं।” हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'साडा प्यार टूट गया' रिलीज किया था, जो एक जासूस के रूप में करीना के किरदार के अलग-अलग रंग दिखाता है।

करीना इस फिल्म से बतौर निर्माता डेब्यू कर रही हैं। फिल्म जसमीत भामरा की कहानी है, जो एक जासूस और मां है। वह अपने बच्चे को खोने के बाद 'बकिंघमशायर' में एक बच्चे की हत्या की जांच करती है। फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता हैं। फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन भी अहम भूमिकाओं में हैं। करीना की आने वाली फिल्मों में मेघना गुलजार की ‘दयारा’ और रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी शामिल हैं।

20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘युध्रा’ मूवी

एक्सेल एंटरटेनमेंट की अपकमिंग फिल्म ‘युध्रा’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। हाल ही इसका एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिससे बात और एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। मेकर्स ने अब फिल्म के पहले गाने ‘साथिया’ को रिलीज कर दिया है, जो एक रोमांटिक ट्रैक है। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन के बीच दिलकश केमिस्ट्री दिखाई गई है। मेकर्स ने गाना आज सोमवार (2 सितंबर) को जारी किया।

यह एक खूबसूरत लव सॉन्ग है जो सभी के दिलों छू लेने वाला है। शंकर एहसान लॉय द्वारा कंपोज गाने को प्रतिभा सिंह बघेल और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाजों से सजाया है। गीत के बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस और रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी ‘युध्रा’ 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दें कि सिद्धांत (31) आखिरी बार अनन्या पांडे के साथ ‘खो गए हम कहां’ फिल्म में नजर आए थे। वहीं इसके पहले दोनों ने फिल्म ‘गहराइयां’ में साथ काम किया था जिसमें दीपिका पादुकोण भी थीं। सिद्धांत ने साल 2019 में ‘गली बॉय’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। पूर्व में सिद्धांत का नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जोड़ा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री