न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण ने दिया था ‘जस्सी’ फेम मोना को शादी का प्रपोजल, एक्टर ने जेल में 7 दिन नहीं खाया खाना और 9 दिन नहीं सोए

एक्टर और सिंगर करण ओबरॉय (45) पर दुष्कर्म और जबरदस्ती वसूली का MeToo का आरोप लगा था, जिसके कारण उन्हें साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 12:29:47

करण ने दिया था ‘जस्सी’ फेम मोना को शादी का प्रपोजल, एक्टर ने जेल में 7 दिन नहीं खाया खाना और 9 दिन नहीं सोए

एक्टर और सिंगर करण ओबरॉय (45) पर दुष्कर्म और जबरदस्ती वसूली का MeToo का आरोप लगा था, जिसके कारण उन्हें साल 2019 में जेल जाना पड़ा था। अब एक इंटरव्यू में करण ने एक्ट्रेस मोना सिंह के साथ ब्रेकअप और जेल के अनुभव पर खुलकर बात की। करण और मोना एक समय पर रिलेशनशिप में थे। दोनों ने मशहूर टीवी शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में साथ काम किया था।

करण ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमारा रोमांस ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के सेट से शुरू हुआ था। अगर हम किसी के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं तो जाहिर सी बात है कि उनके लिए आकर्षित होना नेचुरल है और वह बहुत अच्छी एक्टर हैं। वह चिल है और उनका बेहद अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर था, जिसने मेरा ध्यान खींचा। मुझे लगता है कि उनकी तरफ आकर्षित होना मेरे लिए स्वाभाविक था। वह खुलकर हंसती थी, जिसे देखकर मुझे उनसे प्यार हो गया। वह बहुत बिंदास लड़की थीं। जब तक यह रहा खूबसूरत था।

कई मजबूरियां होती हैं, जिनकी वजह से आप अलग हो जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी के लिए कोई बुरी भावना रखते हैं। मैंने शादी का प्रपोजल दिया था, लेकिन मोना ने रिजेक्ट कर दिया। ‘जस्सी’ दिल जीतने वाला शो था और मोना नेशनल आइकन बन गई थीं। वह बढ़ रही थीं और उस वक्त मुझे यह समझ नहीं आया।

जब हम चाहते हैं कि दूसरे लोग हमारे जैसे बनें, तो हमें तकलीफ होती है। वह करिअर पर ध्यान केंद्रित करना चाहती थी और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। बता दें करण ने स्वाभिमान, साया, मिलन, दिशाएं, द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो सहित कई प्रोजेक्ट में काम किया।

karan oberoi,actor karan oberoi,singer karan oberoi,mona singh,jassi jaisi koi nahin,karan jail,karan rapee allegation

करण ओबेरॉय पर महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप, 1 महीने रहना पड़ा जेल में

करण ने अपना दर्द बयां करते हुए जेल में बीते समय का भी जिक्र किया और बताया कि शुरुआत के 7 दिन तक उन्होंने खाना नहीं खाया और 9 दिन तक वे सोए नही थे। करण ने कहा कि मुझे क्लास्ट्रोफोबिया है और उन लोगों ने काल कोठरी में डाल दिया था। मुझे लगा कि अब जिंदगी खत्म हो गई। मुझे जेल में टॉयलेट साफ करने का काम दिया गया था।

वो दौर किसी पाताल लोक जाने जैसा था। मुझे हर वक्त ऐसा लगता था कि मैं यहां कैसे आ गया? मेरे आस-पास ऐसे लोग थे जिन्होंने कई लोगों का खून किया था। जेल में मौजूद खूंखार क्रिमिनल अपने कृत्यों के बारे में मुझे बताते थे। मैं इस बारे में किसी से कुछ कहने से हिचकिचाता हूं लेकिन मुझे उस दौर में ऐसा लगने लगा था कि मैं मरने ही वाला हूं। मुझे पता नहीं था कि अगले दिन मैं जिंदा रहूंगा या नहीं।

मुझे अपनी आंखों के सामने जिंदगी जाती हुई दिख रही थी। मेरी आंखों के सामने जिंदगीभर के फ्लैशेज आ रहे थे। करण पर एक महिला ने जनवरी 2017 से 2018 के बीच रेप का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि करण ने उनसे शादी का वादा करके धोखे में रखा था। इस आरोप के बाद करण को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें 1 महीने तक जेल में रहना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क