न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण जौहर इसलिए पहनते हैं बड़े साइज के कपड़े, मल्लिका के साथ फिर काम करने पर बोले इमरान

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ पर्सनलिटी ऐसी होती हैं, जो हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर की शख्सियत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jul 2024 2:10:00

2 News : करण जौहर इसलिए पहनते हैं बड़े साइज के कपड़े, मल्लिका के साथ फिर काम करने पर बोले इमरान

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ पर्सनलिटी ऐसी होती हैं, जो हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर की शख्सियत कुछ ऐसी ही है। उनसे जुड़ी कोई न कोई खबर हमेशा मीडिया में चलती रहती है, वो चाहे उनकी प्रोफेशनल लाइफ की हो या फिर पर्सनल लाइफ की। करण खुलकर अपनी बात रखते हैं। करण ऐसे शख्स भी हैं जो फैशन के मामले में काफी अपडेटेड दिखते हैं और कोई भी स्टाइल ट्राई करने से पीछे नहीं हटते।

बता दें करण अपने फिजीक को लेकर कम्फर्टेबल नहीं हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉडी डिस्मॉर्फिया से जूझने की बात कही। करण ने फेय डिसूजा के साथ बातचीत में कहा कि मुझे बॉडी डिस्मॉर्फिया है। मुझे पूल में जाने में बहुत अनकम्फर्टेबल होता है। भले ही मैंने इस पर काबू पाने की पूरी कोशिश की हो लेकिन मुझे अभी भी नहीं पता कि इससे निजात कैसे पाई जाए। यही कारण है कि मुझे अक्सर बड़े साइज के कपड़ों में देखा जाता है। चाहे मैं कितना भी वजन कम कर लूं या कड़ी मेहनत करूं मुझे हमेशा लगता है कि मैं मोटा हूं इसलिए मैं नहीं चाहता कि कोई मेरे शरीर के किसी भी हिस्से को देखे।

8 साल की उम्र से लेकर अब तक कुछ भी नहीं बदला है। मैं हर समय खुद को लेकर शर्मसार रहता हूं। इंटिमेसी में भी मुझे रोशनी बंद करने की जरूरत होती है। अगर बचपन की समस्याओं को काउंसलिंग और थेरेपी के जरिए नहीं निपटाया जाता है तो वे परेशान करती रहती हैं। दो साल पहले मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। मुझे चिंता हो गई थी और मुझे ऐसी जगह रहना अनकम्फर्टेबल लगता था जहां मुझे जानने वाले लोग मौजूद हों।

ये सभी मुद्दे मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं पैदा करते हैं। दो साल पहले मुझे पैनिक अटैक आया था इसलिए तब से मैं थेरेपी और दवा ले रहा हूं। उल्लेखनीय है कि करण ने पिछले साल करीब 5 साल के अंतराल के बाद डायरेक्शन में वापसी की थी। उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म बनाई थी।

karan johar,filmmaker karan johar,karan johar body dysmorphia,karan soversized clothes,emraan hashmi,actor emraan hashmi,mallika sherawat,actress mallika sherawat,emraan mallika,murder movie

इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत ने सुपरहिट फिल्म ‘मर्डर’ में किया था काम

एक्टर इमरान हाशमी को बॉलीवुड में दो दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। वैसे तो इमरान कई प्रकार की भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी ‘सीरियल किसर’ वाली छवि आज भी बनी हुई है। दरअसल इमरान की फिल्मों में किसिंग सीन बहुत ज्यादा होते थे। इमरान और मल्लिका शेरावत की फिल्म ‘मर्डर’ का मिजाज भी कुछ ऐसा ही था और इसमें जबरदस्त बोल्ड सीन थे।

फैंस को उनकी कैमेस्ट्री खूब पसंद आई लेकिन इसके बाद दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नहीं दिखे। बताया जाता है कि उस समय दोनों के बीच काफी झगड़ा हो गया था, जिससे उन्होंने एक-दूसरे से दूरी बना ली थी। हालांकि अब मतभेद दूर हो गए हैं। अब इमरान ने इंटरव्यू में इस बारे में बात की। इमरान ने कहा कि उस समय हम बहुत यंग और बेवकूफ थे। एक वक्त होता है जब आप जिंदगी के उस दौर से गुजरते हैं जब आपकी फैसले करने की शक्ति सीमित हो जाती है और आप आवेश में आ जाते हैं।

जल्दी ही आपको गुस्सा आने लगता है। कुछ ओछी बातें उन्होंने की थी और कुछ मैंने, लेकिन अब सब बीते वक्त की बातें हो चुकी हैं। अतीत की बातों को भुला दिया है। पिछले दिनों मल्लिका को लंबे वक्त बाद देखकर और मिलकर अच्छा लगा। वह एक को-स्टार हैं और काश! मैं दोबारा उनके साथ काम कर सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क