न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण ने ‘एनिमल’ को बताया 2023 की बेस्ट मूवी, तारीफ में गढ़े कसीदे, रानी के साथ मनाया नए साल का जश्न

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ का जादू फैंस पर खूब चला। यह बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। इसमें रणबीर कपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 1:23:17

करण ने ‘एनिमल’ को बताया 2023 की बेस्ट मूवी, तारीफ में गढ़े कसीदे, रानी के साथ मनाया नए साल का जश्न

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ का जादू फैंस पर खूब चला। यह बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। इसमें रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी जैसे सितारे हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब मशहूर फिल्मकार करण जौहर भी इस पर फिदा हो गए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को 2023 की बेस्ट फिल्म का खिताब दिया। एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने भारत के साथ दुनियाभर में छप्परफाड़ कमाई की।

करण ने कहा कि जब मैंने ‘एनिमल के लिए अपने प्यार का इजहार किया तो लोग मेरे पास आए और मुझसे कहा कि आपने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनाई। यह ‘एनिमल’ जैसी फिल्म के लिए टीकाकरण है। यह इससे विपरीत है। इस पर मैंने कहा कि मैं आपसे अधिक असहमत नहीं हो सकता क्योंकि मुझे लगता है कि ‘एनिमल’ मेरे लिए साल की सबसे अच्छी फिल्म है। इस बयान तक पहुंचने में मुझे थोड़ा समय लगा और बहुत साहस करना पड़ा क्योंकि जब आप लोगों के बीच होते हैं, तो आपको फैसले का डर होता है।

मुझे ‘कबीर सिंह’ भी पसंद आई थी। उस समय भी मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं इसकी तारीफ करूंगा और इसके चलते कुछ लोग मेरी आलोचना करेंगे, लेकिन अब मुझे कोई परवाह नहीं। ‘एनिमल’ ने उन सभी मिथकों को तोड़ दिया है, जो आप मुख्यधारा के सिनेमा में देखते हैं। इंटरवल में नायक को पीटा जा रहा है और लोग गाना गा रहे हैं। आपने इस तरह का सीक्वेंस कहां देखा है? यह प्रतिभा है। क्लाइमैक्स में जब रणबीर और बॉबी देओल भिड़े और उन्होंने वो गाना बजाया तो मेरी आंखों में आंसू थे। मैं यह फिल्म 2 बार देख चुका हूं। एक बार मैंने इसे एक दर्शक के रूप में देखा और दूसरी बार इसका अध्ययन करने के लिए। उल्लेखनीय है कि 'एनिमल' की कहानी बाप-बेटे के तनावपूर्ण रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।

karan johar,filmmaker karan johar,animal,animal movie,ranbir kapoor,bobby deol,year 2023,rani mukerjee,new year celebration

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब

करण जौहर ने एक्ट्रेस रानी मुखर्जी संग नए साल का स्वागत किया। करण ने इसकी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की साथ ही ट्रोल्स को लेकर भी पोस्ट लिखी। करण ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रानी के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की। सेल्फी में करण पाउट करते नजर आ रहे हैं। करण ऑल ब्लैक लुक में दिखे। इस दौरान रानी भी ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। रानी ने आई मेकअप किया हुआ था और रेड लिपस्टिक लगाई हुई थी।

उनके बैकग्राउंड में काफी डेकोरेशन है। करण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘’अमी रानी... 2024" नज़र रखना! करण ने एक और पोस्ट में लिखा, “2023 की मेरी एकमात्र सीख! कुछ तो ट्रोल कहेंगे ट्रोलन का काम है ट्रोलना छोड़ों बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए इंस्टा!” करण इन दिनों कॉफी विद करण सीजन 8 को होस्ट कर रहे हैं। करण ‘कुछ-कुछ होता है’ सहित कई हिट फिल्में बना चुके हैं। करण पर हमेशा से ही नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम