न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण ने खुद के शो को ही बताया बोरिंग, कहा-पहले की तरह जवाब नहीं देते सेलेब्स, अगले सीजन में होंगे कई बदलाव

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर (52) की शख्सियत ऐसी है, जिससे वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। करण ने अब तक के करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jun 2024 11:12:29

करण ने खुद के शो को ही बताया बोरिंग, कहा-पहले की तरह जवाब नहीं देते सेलेब्स, अगले सीजन में होंगे कई बदलाव

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर (52) की शख्सियत ऐसी है, जिससे वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। करण ने अब तक के करिअर में बॉलीवुड को कई शानदार फिल्मों की सौगात दी है। साथ ही करण अपनी निजी जिंदगी के कारण भी मीडिया और फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं। उनका शो ‘कॉफी विद करण’ कई सालों से चल रहा है। इस दफा इस चैट शो का 8वां सीजन आया था, जिसमें कुछ बदलाव किए गए थे।

इसके बावजूद यह फैंस का दिल नहीं जीत पाया और अब खुद करण ने इसे बोरिंग बता दिया। करण ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की। करण ने सुचारिता त्यागी के साथ बातचीत में करण से जब अगले सीजन के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि 9वां सीजन नए फॉर्मेट के साथ साल 2025 में आएगा। शो में पहली बार रैपिड फायर राउंड नहीं होगा। करण ने पिछले सीजन के रैपिड फायर सेगमेंट के बारे में कहा कि वो इतना बोरिंग था कि मुझे नींद आ रही थी।

मुझे एक्टर्स के जवाबों से लग रहा था कि वो खुद यहां क्या कर रहे हैं। कोई भी हैंपर जीतने के लायक नहीं था। मैं ही हैंपर घर ले जाता था। नए सीजन में कई बड़े बदलाव होंगे, जो इतने सालों में पहले कभी नहीं देखे गए। रैपिड फायर की जगह कुछ खास और अनदेखा होगा, जो दर्शकों के लिए बिल्कुल नया होगा। मैं सेलेब्स के साथ बस मस्तीभरा सेगमेंट करना चाहता था। मैं किसी भी सेलेब्स को ऐसी सिचुएशन में नहीं लाना चाहता था जो अजीब हो। अब सेलेब्स डरे हुए हैं। वो पहले की तरह जवाब नहीं देते।

karan johar,filnnaker karan johar,director karan johar,koffee with karan 8,koffee with karan 9,rapid fire round,celebs in talk show

‘कॉफी विद करण’ में आ चुके हैं बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे

करण ने दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्टर इमरान हाश्मी वाले एक पुराने एपिसोड में उनकी हाजिरजवाबी की तारीफ की। उल्लेखनीय है कि कॉफी विद करण का पहला एपिसोड साल 2004 में टेलीविजन पर टेलीकास्ट हुआ था। इस टॉक शो में तब से लेकर अब तक कई बड़े सेलेब्रिटी आ चुके हैं। इसी शो के माध्यम से फैंस को अपने चहेते स्टार्स की निजी जिंदगी के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने का मौका मिलता है।

हालांकि कुछेक मौकों पर विवाद भी खड़े हो गए। इस शो में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, वरुण धवन, सनी देओल, बॉबी देओल, अनन्या पांडे, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, काजोल, रानी मुखर्जी, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत लगभग सभी बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क