न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जुनैद-खुशी की मूवी ‘लवयापा’ की करण ने की दिल खोलकर तारीफ, स्क्रीनिंग में पहुंचे रणबीर-आलिया सहित ये सितारे

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी व फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 1:50:12

जुनैद-खुशी की मूवी ‘लवयापा’ की करण ने की दिल खोलकर तारीफ, स्क्रीनिंग में पहुंचे रणबीर-आलिया सहित ये सितारे

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी व फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी के गाने और ट्रेलर देखने के बाद फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। ‘लवयापा’ का डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है। फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने मूवी का पहला रिव्यू शेयर किया है। करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म को बेहद एंटरटेनिंग बताते हुए इसकी जमकर तारीफ की है।

करण ने लिखा, “2025 की पहली लव स्टोरी की सक्सेस स्टोरी के लिए ड्रम रोल…लवयापा टेक और ऐप के प्रति जुनूनी जेन जेड की एक लव स्टोरी के बारे में बताती है जो बेहद एंटरटेनिंग है सॉलिड पॉइंट्स प्रेजेंट करती है…इसे आप जेनुअनली फिल्मों में एक ग्रेट टाइम कहते हैं !!!! आपको सभी किरदारों से प्यार हो जाएगा और आप मैजिक और मनमोहक लीड जुनैद खान और खुशी कपूर के दीवाने हो जाएंगे...

मैं खुशी-खुशी फिल्म दोबारा देख सकता हूं और पेस, एनर्जी, ह्यूमर, इमोशन और सॉलिड स्टोरीटेलिंग लाने के लिए निर्देशक अद्वैत चंदन को सबसे ज्यादा क्रेडिट देता हूं।” करण ने फिल्म के लिए पूरी कास्ट को भी बधाई दी। खुशी की बड़ी बहन एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इस पोस्ट पर रेड हार्ट वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। अद्वैत ने करण का आभार जताया।

‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स ने जमाया रंग

मुंबई में सोमवार (3 फरवरी) शाम ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर खेल जगत से जुड़े सेलेब्स नजर आए। रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने आमिर के साथ पोज दिए। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली के साथ नजर आए। कपल ने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। आमिर की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव भी मौजूद थीं।

आमिर की बेटी आयरा और उनके पति नुपुर शिखरे भी नजर आए। फिल्म देखने पत्नी के साथ क्रिकेटर इरफन पठान और जहीर खान भी पहुंचे थे। लीडर राज ठाकरे भी दिखे। इस दौरान उन्होंने आमिर, सचिन और जुनैद के साथ पोज दिए। डायरेक्टर आर बाल्की और करण जौहर ने भी इवेंट में शिरकत की।

बता दे फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में जुनैद और खुशी के साथ ग्रुशा कपूर, आशुतोष राणा, तन्विका पार्लिकर, किकू शारदा और कुंज आनंद जैसे कलाकार हैं। यह 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैड एस रविकुमार’ से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ