न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक और करण में हुआ पैचअप, कार्तिक के जन्मदिन पर करण ने दी खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगी दोनों की फिल्म

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल कुंवारे एक्टर में से एक कार्तिक आर्यन आज बुधवार (22 नवंबर) को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 1:05:07

कार्तिक और करण में हुआ पैचअप, कार्तिक के जन्मदिन पर करण ने दी खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगी दोनों की फिल्म

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल कुंवारे एक्टर में से एक कार्तिक आर्यन आज बुधवार (22 नवंबर) को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक को चाहने वाले फैंस और उनके साथी कलाकार सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने में लगे हैं। इस मौके पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने कार्तिक को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने पुराने मतभेद भूलकर कार्तिक के साथ एक नई फिल्म बनाने की घोषणा की है।

करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म को संदीप मोदी डायरेक्ट करेंगे। करण ने लिखा, “आज के खास दिन हम अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहे हैं। मैं बहुत खुशी के साथ धर्मा प्रोडक्शन और बालाजी प्रोडक्शन के अगले प्रोजेक्ट को अनाउंस करने जा रहा हूं। एकता कपूर और मैं जल्द ही संदीप मोदी के साथ काम करेंगे। इस फिल्म में हम बॉलीवुड के सुपर टैलेंटेड कार्तिक आर्यन को मेन लीड के तौर पर लेने जा रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कार्तिक आर्यन तुमको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई...। मैं उम्मीद करता हूं कि हम मिलकर स्क्रीन पर एक नया चादू चलाएंगे। इस बार मैं अपनी खास दोस्त एकता कपूर के साथ भी काम करने वाला हूं। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी एकता कपूर के साथ काम करके मुझे मजा ही आएगा।” यह पोस्ट सामने आने के बाद से करण और कार्तिक के फैंस काफी उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं यह जोड़ी एक साथ कमाल करेगी।

कार्तिक ने ऐसे मनाया बर्थडे, इस कारण हुआ था करण से विवाद

कार्तिक ने इस पोस्ट के जवाब में कमेंट में हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। साथ ही कार्तिक ने अपने फैंस के लिए एक खास फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपने पैट ‘कटोरी’ के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। केक कट करने से पहले कार्तिक हाथ जोड़कर बर्थडे विश मांगते हैं। उनके बगल में बैठा ‘कटोरी’ केक की तरफ देख रहा है। बता दें कि साल 2021 में करण और कार्तिक के साथ विवाद की खबरें सामने आईं थीं।

तब कहा गया था कि दोनों में ‘दोस्ताना 2’ को लेकर विवाद हुआ था। कार्तिक पर अनप्रोफेशनल होने का भी आरोप लगा था। बताया जा रहा था कि कार्तिक इस फिल्म के लिए ज्यादा पैसे मांग रहे थे। इस बारे में जब कार्तिक से रजत शर्मा के ‘आप की अदालत’ शो में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, “मैंने कभी कोई फिल्म पैसे की वजह से नहीं छोड़ी, मैं लालची हूं, लेकिन स्क्रिप्ट का न कि पैसों का।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे