न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण जौहर ने इस फिल्म के मेकर्स से मिलाया हाथ, ‘भूतियापा’ के लिए आयुष्मान की इनसे चल रही बात

इन दिनों साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'देवरा पार्ट 1' की हर ओर चर्चा है। इस फिल्म के लिए फैंस में भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Apr 2024 8:24:39

2 News : करण जौहर ने इस फिल्म के मेकर्स से मिलाया हाथ, ‘भूतियापा’ के लिए आयुष्मान की इनसे चल रही बात

इन दिनों साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'देवरा पार्ट 1' की हर ओर चर्चा है। इस फिल्म के लिए फैंस में भी तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है, जो सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों से पता चलता है। वे फिल्म से जुड़ी हर खबर जानने को बेकरार रहते हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट मिली है। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने यह न्यूज शेयर की है।

दरअसल बात ये है कि करण ने 'देवरा पार्ट 1' के मेकर्स से हाथ मिलाया है। करण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके यह जानकारी दी है। फोटो में करण जूनियर एनटीआर, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और रवीना टंडन के पति अनिल थडानी, प्रोड्यूसर अपूर्व मेहता और फिल्म के डायरेक्टर शिवा कोराताला के साथ दिख रहे हैं।

करण ने कैप्शन लिखा, “बडे़ तूफान के लिए खुद को तैयार कर लो, हमें इस बात का गर्व है कि इंडियन सिनेमा में मास फिल्म 'देवरा पार्ट 1' के मेकर्स से हमने नॉर्थ स्टे्टस में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए हाथ मिलाया है।” फिल्म में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर सैफ अली खान भी हैं। सैफ 'भाइरा' तथा जान्हवी 'गांव की छोरी थंगम' के किरदार में दिखाई देंगी। पिछले साल सैफ के जन्मदिन पर उनका लुक रिवील किया गया था। फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आयुष्मान खुराना और अनीस बज्मी की जोड़ी ‘भूतियापा’ फिल्म में दिखा सकती है कमाल

आयुष्मान खुराना ने अपने अब तक के करिअर में कई कमाल की फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग में एक अजीब सा आकर्षण है जो लोगों को अपनी ओर खींचता है। पिछले साल आई उनकी कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ हिट रही थी। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच, खबरों कि मानें तो आयुष्मान और दिग्गज निर्देशक अनीस बज्मी के बीच एक फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है जो कि एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

इस फिल्म का टाइटल है, ‘भूतियापा।’ अभी फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि आयुष्मान फिलहाल दिग्गज क्रिकेटर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक पर काम कर रहे हैं और बड़े पर्दे पर उनके किरदार में नजर आएंगे। दूसरी ओर, अनीस इस समय ‘भूल भूलैया 3’ बनाने में बिजी हैं। साथ ही वे ‘नो एंट्री’ के सीक्वल पर काम कर रहे है।

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया कि दोनों की प्रतिबद्धताओं के चलते अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी इस बात पर चर्चा कर रही है कि वे कब दर्शकों के लिए हंसी का तड़का लगा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान अपने संगीत करिअर पर भी ध्यान दे रहे हैं। हाल में उन्होंने देश के अग्रणी संगीत लेबल वार्नर म्यूजिक इंडिया से हाथ मिला लिया है, जो दुनियाभर के दर्शकों और कलाकारों तक उनका संगीत पहुंचाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका