न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का धमाका, आमिर खान की 2000 करोड़ी फिल्म को इंडिया में पछाड़ा

शनिवार रात तक फिल्म का कुल कलेक्शन 396.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने भारत में ‘दंगल’ के कुल घरेलू कलेक्शन 387.38 करोड़ रुपये को पार कर लिया है। यह आंकड़ा सिर्फ हिंदी बेल्ट तक सीमित नहीं बल्कि भारत की सभी भाषाओं के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिलाकर तैयार किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 10:04:49

बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का धमाका, आमिर खान की 2000 करोड़ी फिल्म को इंडिया में पछाड़ा

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी लहर बन चुकी है, जिसने न सिर्फ दर्शकों को दीवाना बना दिया है बल्कि आमिर खान जैसी मेगास्टार की ऐतिहासिक फिल्म ‘दंगल’ को भी पछाड़ दिया है। रिलीज़ के 10वें दिन ‘कांतारा’ का जलवा लगातार बढ़ता जा रहा है और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है।

नवीनतम रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात तक फिल्म का कुल कलेक्शन 396.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने भारत में ‘दंगल’ के कुल घरेलू कलेक्शन 387.38 करोड़ रुपये को पार कर लिया है। यह आंकड़ा सिर्फ हिंदी बेल्ट तक सीमित नहीं बल्कि भारत की सभी भाषाओं के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिलाकर तैयार किया गया है।

याद दिला दें कि ‘दंगल’ ने 2016 में अपनी रिलीज़ के साथ भारतीय सिनेमा में नई ऊंचाइयां छुई थीं और वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी थी। लेकिन अब ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने 10वें दिन ही उस फिल्म की घरेलू कमाई को पीछे छोड़कर इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले आठ दिनों में ही 337.4 करोड़ रुपये का एक्सटेंडेड फर्स्ट वीक कलेक्शन दर्ज किया था। 9वें दिन फिल्म ने 22.25 करोड़ रुपये, जबकि 10वें दिन लगभग 37 करोड़ रुपये की कमाई की। लगातार बढ़ते ग्राफ से साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों का जोश थमने का नाम नहीं ले रहा।

महज 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 508 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है। यह आंकड़ा फिल्म की लोकप्रियता और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स को दिखाता है। ऋषभ शेट्टी ने न केवल इस फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि मुख्य किरदार भी निभाया है। उनके साथ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा जा रहा है।

फिल्म की कहानी, सिनेमैटोग्राफी और लोककथाओं पर आधारित रहस्यमयी पृष्ठभूमि ने दर्शकों को बांधे रखा है। यह फिल्म साल 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जो एक बार फिर साउथ सिनेमा की ताकत और भारतीय दर्शकों के बदलते स्वाद को सामने लाता है।

फिल्म ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब 400 करोड़ के आंकड़े को छूने ही वाली है और आने वाले हफ्तों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ तक पहुंच सकता है। इसने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब कहानी, भावनाएं और लोक संस्कृति का मेल हो, तो कोई भी फिल्म भाषा की सीमाओं को पार कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत