Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कांतारा: चैप्टर 1’ की गूंज अब भी कायम — 35 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘छावा’ को दी मात, अब ‘KGF 2’ की बारी

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने रिलीज़ के 35 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है। 614 करोड़ की कमाई के साथ इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘छावा’ को पछाड़ दिया है और अब ‘केजीएफ 2’ के रिकॉर्ड को चुनौती दे रही है। ओटीटी रिलीज़ के बावजूद दर्शकों में फिल्म का उत्साह कम नहीं हुआ है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Nov 2025 12:25:21

‘कांतारा: चैप्टर 1’ की गूंज अब भी कायम — 35 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘छावा’ को दी मात, अब ‘KGF 2’ की बारी

ऋषभ शेट्टी की दमदार निर्देशन में बनी फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना जलवा बिखेर रही है। रिलीज़ हुए एक महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है, लेकिन इस पीरियड एक्शन-थ्रिलर की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। यहां तक कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने के बावजूद दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखने का रोमांच छोड़ नहीं पा रहे।

नई फिल्मों की रिलीज़ जैसे — ‘बाहुबली: द एपिक’, ‘थामा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘द ताज स्टोरी’ — के बावजूद ‘कांतारा: चैप्टर 1’ मजबूती से अपनी जगह बनाए हुए है। आइए जानते हैं कि 35वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर क्या नया इतिहास रचा।

35वें दिन भी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की कमाई बरकरार

फिल्म की लोकप्रियता का आलम यह है कि दर्शक अभी भी टिकट खिड़कियों पर कतार में दिखाई दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले हफ्ते में इसने 337.4 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 147.85 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 78.85 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 37.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
पांचवें हफ्ते में भी इसकी रफ्तार कम नहीं हुई।

30वें दिन (शुक्रवार): 1.85 करोड़ रुपये

31वें दिन (शनिवार): 3.6 करोड़ रुपये

32वें दिन (रविवार): 3.65 करोड़ रुपये

33वें दिन (सोमवार): लगभग 1 करोड़ रुपये

34वें दिन (मंगलवार): 1.3 करोड़ रुपये

वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 35वें दिन (बुधवार) फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
इस तरह, फिल्म की कुल कमाई 614 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘छावा’ को पछाड़ा


कुछ ही दिनों पहले तक विक्की कौशल की ‘छावा’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन अब ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने उसे पूरी तरह पछाड़ दिया है। फिल्म ने 33 दिनों में वर्ल्डवाइड 832.42 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की है, जिसमें से 110.50 करोड़ रुपये विदेशी बाजारों से आए हैं।

इसके साथ ही यह साल 2025 की सबसे बड़ी ग्लोबल फिल्म बन चुकी है और अब ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म का दर्जा पा चुकी है।

ओटीटी रिलीज़ के बाद भी जारी है ‘कांतारा’ का तूफान


31 अक्टूबर को ओटीटी पर उपलब्ध होने के बावजूद, फिल्म की बॉक्स ऑफिस रनिंग जारी है। आज के दौर में जब ज्यादातर फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही थिएटर से गायब हो जाती हैं, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

हालांकि, फिल्म अभी भी ‘केजीएफ 2’ से पीछे है, जिसने भारत में 859 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। लेकिन मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर इसकी रफ्तार ऐसे ही बनी रही, तो ‘कांतारा: चैप्टर 1’ अगला बड़ा माइलस्टोन छू सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका