न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगुवा की रिलीज डेट आई सामने, 14 नवम्बर को बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान

जैसे ही यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 एक साथ ही टकराएगी, दक्षिण के नामी सितारे सूर्या ने अपनी बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षत फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट आज जारी कर दी है। उन्होंने एक नया पोस्टर शेयर किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Sep 2024 4:36:42

कंगुवा की रिलीज डेट आई सामने, 14 नवम्बर को बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान

दीपावली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का क्लेश होने जा रहा है। दोनों फिल्मों के निर्माताओं ने तय कर लिया है कि उनकी फिल्म 1 नवम्बर को ही सिनेमाघरों में उतरेगी। कुछ समाचारों में कहा जा रहा था कि रोहित शेट्टी की फिल्म 15 नवम्बर को आएगी लेकिन उन्होंने इस बात से स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया है। जैसे ही यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 एक साथ ही टकराएगी, दक्षिण के नामी सितारे सूर्या ने अपनी बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षत फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट आज जारी कर दी है। उन्होंने एक नया पोस्टर शेयर किया है।

रजनीकांत की फिल्म के सामने से अपनी फिल्म को हटाने वाले अभिनेता सूर्या ने अपनी फिल्म कंगुवा की नई प्रदर्शन तिथि की घोषणा एक नए पोस्टर को जारी करते हुए की है। स्टूडियो ग्रीन ने सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' का रोमांचक पोस्टर जारी किया है। 'कंगुवा' के निर्माताओं ने दर्शकों को एक बेहतरीन ट्रेलर दिखाया है, जिसने लोगों के बीच उत्साह जगा दिया है, जिससे फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में दिखाए गए तीव्र दृश्य, एक्टर का शानदार प्रदर्शन और मंत्रमुग्ध कर देने वाले म्यूजिक ने पहले से ही चर्चा का माहौल बना दिया है। अब रिलीज डेट भी सामने आ गई है, ऐसे फैंस का जोश डबल हो गया है।

11 अक्टूबर के स्थान पर 14 नवम्बर को होगी रिलीज

निर्देशक शिवा द्वारा निर्देशित 'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म में से एक मानी जा रही है। इसका अनुमानित बजट 350 करोड़ रुपये से अधिक है, जो कि 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स से भी अधिक है। फिल्म की शूटिंग सात विभिन्न देशों में की गई है और इसका सेट प्रागैतिहासिक काल में है। इसके लिए हॉलीवुड के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है, खासकर एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के क्षेत्र में। फिल्म में एक विशाल युद्ध दृश्य भी शामिल है, जिसमें 10,000 से अधिक लोग नजर आएंगे। स्टूडियो ग्रीन ने इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने के लिए प्रमुख वितरण कंपनियों के साथ साझेदारी की है। 14 नवंबर 2024 को 'कंगुवा' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री