न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सूर्या के बर्थडे पर ‘कंगुवा’ का पहला गाना रिलीज, ‘खेल-खेल में’ और ‘घुड़चढ़ी’ को लेकर आई यह Updates

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या आज मंगलवार (23 जुलाई) को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सूर्या के फैंस को एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jul 2024 2:05:12

2 News : सूर्या के बर्थडे पर ‘कंगुवा’ का पहला गाना रिलीज, ‘खेल-खेल में’ और ‘घुड़चढ़ी’ को लेकर आई यह Updates

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या आज मंगलवार (23 जुलाई) को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सूर्या के फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है। कई दिनों से सुर्खियां बटोर रही सूर्या की मच अवेटेड अगली फिल्म ‘कंगुवा’ का पहला गाना 'फायर सॉन्ग' रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। यह एक एनर्जेटिक सॉन्ग है, जिसे सुनते ही किसी के भी पैर थिरकने लग जाएंगे।

फिलहाल गाने का लिरिकल वीडियो ही रिलीज किया गया है। इसका म्यूजिक और लिरिक्स दोनों परफेक्ट हैं। गाने को देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है, जिन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ का म्यूजिक तैयार किया था। बोल गीतकार रकीब आलम ने लिखे हैं। फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें 'कंगुवा' 350 करोड़ से ज्यादा के बजट के साथ 'पुष्पा 2' और 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्मों से मुकाबला करेगी।

'कंगुवा' में प्रीहिस्टोरिक एरा को दिखाया जाएगा। फिल्म को सात देश और भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में शूट किया गया है। इसमें हॉलीवुड के एक्शन और सिनेमेटोग्राफी एक्सपर्ट्स ने काम किया है। सूर्या ट्रिपल रोल में दिखेंगे। सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी का भी अहम रोल है। बॉबी ‘एनिमल’ के बाद एक बार फिर विलेन बनेंगे। इसके डायरेक्टर शिवा हैं। इसे स्टूडियो ग्रीन ने प्रोड्यूस किया है।

‘खेल-खेल में’ का मोशन पोस्टर और ‘घुड़चढ़ी’ का फर्स्ट लुक आउट, जानें कब होंगी रिलीज

अक्षय कुमार अपने फैंस को लगातार बिजी रख उन्हें हमेशा खुशियां देते रहते हैं। अभी उनकी फिल्म ‘सरफिरा’ सिनेमाघरों में चल रही है और इस बीच उनकी अगली फिल्म ‘खेल खेल में’ को लेकर भी बड़ी अपडेट आ गई है। आज मंगलवार (23 जुलाई) को फिल्म के निर्माताओं ने 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया। पोस्टर में अक्षय समेत तमाम सितारों की झलक दिख रही है। पोस्टर में सभी कलाकार एक फोटो में साथ में हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में सभी ने मुंह पर उगली रख रखी है।

मेकर्स ने मोशन पोस्टर के साथ-साथ फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। मुदस्सर अजीज ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल के भी अहम रोल हैं। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। इस बीच, संजय दत्त और रवीना टंडन की बिनॉय गांधी की निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'घुड़चढ़ी' को लेकर भी अपडेट सामने आई है।

मंगलवार को संजय और रवीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘घुड़चढ़ी’ का फर्स्ट लुक शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “डबल प्यार-डबल कन्फ्यूजन।” फिल्म 9 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर प्रीमियर होगी। पोस्टर में संजय व रवीना को रोमांटिक पोज में देखा जा सकता है। वहीं, खुशाली कुमार और पार्थ समथान भी रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क