न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ने कंगना के आगे झुकाया सिर, भूमि ले चुकी हैं रणवीर-पंकज का ऑडिशन

एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी एक्ट्रेस से काफी अलग हैं। कंगना अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ऐसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Aug 2023 1:27:33

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ने कंगना के आगे झुकाया सिर, भूमि ले चुकी हैं रणवीर-पंकज का ऑडिशन

एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी एक्ट्रेस से काफी अलग हैं। कंगना अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में कंगना कइयों से पंगा ले चुकी हैं। ऋतिक रोशन के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर खूब हल्ला मचा था। इसके अलावा कंगना ने सुशांत सिहं राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) मामले में फिल्ममेकर करण जौहर पर जबरदस्त हमला बोला था।

कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना ने हाल ही में सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सोमी अली का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें सोमी ने कंगना के बेबाक अंदाज की तारीफ की है। कंगना ने कैप्शन में लिखा, "मेरे पास उन लोगों के लिए पंख और स्प्राइट है, जिन्होंने मुझसे पहले चुपचाप बर्दाश्त किया। मेरे पास आपकी वह आवाज है, जो कभी नहीं उठी। मेरे पास आप लोगों के लिए वह सच है, जो कभी नहीं बताया गया।"

इसके साथ कंगना ने सोमी का स्टेटमेंट भी लिखा। इसके मुताबिक सोमी ने कंगना के आगे सिर झुकाया है। वीडियो में सोमी बोलती हैं कि कंगना कभी चुप नहीं रहती और वो हमेशा सच बोलती है। जो भी उनके साथ नाइंसाफी होती है, वो कैमरे पे बोलती है। कभी हेजिटेट नहीं करती है। हमेशा सच बोलती है। वो सब बोल देती है। मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं। सच बोलने वालों को इंडस्ट्री में लोग पसंद नहीं करते। मैं आपके आगे अपना सर झुकाती हूं।"

उल्लेखनीय है कि 90 के दशक की एक्ट्रेस सोमी कई बार यह दावा कर चुकी हैं कि सलमान के साथ उनका रिश्ता 8 साल लंबा रहा था। जब वे रिलेशनशिप में थे तब सलमान ने उन्हें फीजिकली और सेक्सुअली अब्यूज किया था।

kangana ranaut,somy ali,bhumi pednekar,ranveer singh,pankaj tripathi,Salman Khan,band baja baraat

एक्टिंग में आने से पहले असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर थीं भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर उम्दा अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। भूमि ने करीब 8 साल पहले 2015 में 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में कदम रखा। हाल ही में भूमि ने यशराज फिल्म्स (YRF) में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर से एक्टिंग तक के सफर पर बात की। भूमि ने मैशेबल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि मैं यशराज के कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा की सहायक थीं।

मुझे यशराज से ही पहली सैलरी मिली थी, जो 7000 रुपए थी। इसे मैंने मां को दे दिया था। मैंने तब लोन ले रखा था इसलिए जो भी कमाती थी सब किश्त में ही कट जाता था। मुझे कम अटेंडेंस होने के कारण व्हिसलिंग वुड्स कॉलेज से निकाल दिया गया था। मैं सहायक निर्देशक के रूप में काम करने के लिए अपने दोस्तों के पास पहुंची।

मुझे YRF से सहायक कास्टिंग निर्देशक के रूप में नौकरी मिल गई। मैंने 6 साल तक यह काम किया। YRF में मैंने कई अलग-अलग काम किए और बहुत से लोगों के ऑडिशन भी लिए। मैंने ‘पाउडर’ के लिए पंकज त्रिपाठी का ऑडिशन लिया था। मुझे लगता है कि उन्हें भी यह याद है क्योंकि हमने इस बारे में बात की थी। भूमि 'बैंड बाजा बारात' की ऑडिशन प्रक्रिया का भी हिस्सा थीं और उन्होंने रणवीर सिंह के साथ लाइनें की थीं। वह रणवीर की पहली फिल्म थी। भूमि ने बताया कि उस समय भी रणवीर में काफी ऊर्जा थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका