न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना ने बॉलीवुड स्टार्स को कहा, सुधर जाओ या फिर सुधार दिए जाओगे, ‘तेजस’ के ट्रेलर के बारे में भी दी जानकारी

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह किसी भी ज्वलंत मुद्दे पर बोलने से नहीं चूकतीं। कंगना ने अब महादेव बेटिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 7:16:01

कंगना ने बॉलीवुड स्टार्स को कहा, सुधर जाओ या फिर सुधार दिए जाओगे, ‘तेजस’ के ट्रेलर के बारे में भी दी जानकारी

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह किसी भी ज्वलंत मुद्दे पर बोलने से नहीं चूकतीं। कंगना ने अब महादेव बेटिंग ऐप के मामले में बॉलीवुड की हस्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से तलब किए जाने पर कमेंट किया है। ED ने बुधवार को अभिनेता रणबीर कपूर को तलब किया। इसके अलावा इस मामले में बॉलीवुड की 17 हस्तियां भी उसके रडार पर हैं।

इनमें हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा जैसी हस्तियों के नाम भी शामिल हैं। यह पूरा मामला तब सामने आया जब बॉलीवुड की ये हस्तियां फरवरी में UAE में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुई थीं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे पास भी इसे लेकर एक साल में 6 बार ऑफर आया था।

हर बार मुझे कई करोड़ रुपए ऑफर किए गए, लेकिन मैंने हर बार ना ही कहा। अब और देखो। ईमानदारी अब आपके लिए अच्छी होती है। यह नया भारत है। सुधर जाओ या फिर सुधार दिए जाओगे। इसके बाद कंगना ने अपनी इस पोस्ट पर एक हंसी और एक तिरंगे की इमोजी भी बनाई।

कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को होगी रिलीज, ट्रेलर...

कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। ट्रेलर रिलीज को लेकर कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। कंगना ने कैप्शन में लिखा, “क्या आप इस मिशन के लिए तैयार हैं? इस जानकारी के लिए ऊपर दिए कोड को डिकोड करें! अपने उत्तरों के नीचे कमेंट करें। Tejas Trailer जल्द ही रिलीज होगा।

इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट पर हैशटैग के साथ फिल्म का शानदार डायलॉग “भारत को छेड़ोग तो छोड़ेंगे नहीं” लिखा। तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतरने को तैयार है। एक्शन से भरपूर फिल्म में रोमांच की गारंटी है। कंगना ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके मुताबिक ट्रेलर रविवार (8 अक्टूबर) को लॉन्च किया जाएगा। यह दिन इसलिए खास है क्योंकि ये दिन भारतीय वायु सेना को समर्पित है। हर साल इसी दिन भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है।

ये फिल्म भारतीय वायु सेना के ऊपर ही बनाई गई है। कंगना इसमें पायलट का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा और प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला हैं। कंगना की एक और फिल्म 'चंद्रमुखी 2' हाली ही में रिलीज हुई थी। इसके अलावा कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' भी इसी साल रिलीज होगी। इसमें कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार