एक्ट्रेस कंगना रनौत काफी समय से पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म आज शुक्रवार (6 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कंगना ने ये बात कंफर्म कर दी है कि फिल्म अभी सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देने वाली, क्योंकि सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिला। कंगना ने शुक्रवार को अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करेंगी।
कंगना ने लिखा, “मुझे दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे डायरेक्शन में बनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट फिलहाल टाल दी गई है। हम अभी भी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही नई रिलीज डेट की जानकारी दी जाएगी। आपकी समझदारी और धैर्य के लिए धन्यवाद।” उल्लेखनीय है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया कि वह फिल्म के खिलाफ आई आपत्तियों पर विचार करे और फिर 18 सितंबर तक फिल्म को प्रमाणित करने का फैसला ले।
'इमरजेंसी' में कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। कंगना पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी हैं। श्रेयस दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण और सतीश कौशिक पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम के किरदार में नजर आएंगे।
With a heavy heart I announce that my directorial Emergency has been postponed, we are still waiting for the certification from censor board, new release date will be announced soon, thanks for your understanding and patience 🙏
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 6, 2024














