Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी

कंगना रनौत ने तापसी पन्नू के हालिया बयान पर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा और फिर ‘सस्ती कॉपी’ कहा। जानें दोनों के पुराने विवाद की पूरी कहानी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 23 Aug 2026 12:01:29

पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। तापसी के हालिया बयान के बाद कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर निशाना साधा। कंगना ने बिना नाम लिए तापसी को फिर से ‘सस्ती कॉपी’ कहकर तंज कसा और उनकी परवरिश तथा माता-पिता को लेकर भी टिप्पणी की। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने अपनी दोनों इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दीं।

कंगना ने पोस्ट में क्या कहा?

शनिवार शाम कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तापसी के कथित कमेंट को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना एक अभिनेत्री को ‘सस्ती कॉपी’ बताया और कहा कि वह अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन मीडिया में चर्चा उनके नाम की हो रही है।

कंगना ने आगे आरोप लगाया कि उस अभिनेत्री ने उनकी परवरिश और माता-पिता का मजाक बनाया। इसके बाद उन्होंने यह भी सवाल किया कि उनके माता-पिता की तरह ‘ओरिजिनल’ बेटी क्यों नहीं दी गई।

बाद में कंगना ने तापसी के बयान से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग उनकी परवरिश और माता-पिता पर सवाल उठाते हैं। कंगना ने अपने परिवार की पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि वह राजपूत जमींदार परिवार से आती हैं और उनके माता-पिता पढ़े-लिखे तथा सम्मानित हैं।

कंगना ने यह भी सवाल उठाया कि अगर उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत खुद करने का फैसला किया, तो इसके लिए उनके माता-पिता को निशाने पर क्यों लिया जाना चाहिए। हालांकि, रविवार सुबह तक कंगना की ये दोनों इंस्टाग्राम स्टोरी उनके अकाउंट से हट चुकी थीं।

तापसी ने कंगना से विवाद पर क्या कहा?

दूसरी ओर, तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म 'गांधारी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कंगना के साथ अपने पुराने विवाद पर बात की।

तापसी ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि विवाद शुरू होने के समय भी उनकी कंगना से मुलाकात नहीं हुई थी और अब तक भी दोनों की मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों की सोच और किसी मुद्दे को देखने का नजरिया उनकी-अपनी परवरिश को दर्शाता है। उनके मुताबिक, लोगों के लिए इतना जानना पर्याप्त है कि वे खुद तय कर सकें कि दोनों की सोच और परवरिश किस तरह की है।
2019 से चला आ रहा है दोनों का विवाद

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद 2019 से चर्चा में रहा है। उस समय कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर तापसी के लिए ‘सस्ती कॉपी’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

इसके बाद 2020 में नेपोटिज्म और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बहस के दौरान कंगना ने तापसी समेत कुछ अन्य अभिनेत्रियों को ‘बी-ग्रेड एक्ट्रेस’ और ‘नीडी आउटसाइडर्स’ कहा था। अब तापसी के हालिया बयान के बाद कंगना की सोशल मीडिया प्रतिक्रिया ने इस पुराने विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका