न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने माधवन के साथ फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी, श्रेयस की हालत देख बेहद चिंतित थे अक्षय

एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर आर माधवन की जोड़ी ने ‘तनु वेड्स मनु’ के दोनों पार्ट में खूब रंग जमाया था। लोगों को यह जोड़ी बहुत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Feb 2024 8:23:09

2 News : कंगना ने माधवन के साथ फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी, श्रेयस की हालत देख बेहद चिंतित थे अक्षय

एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर आर माधवन की जोड़ी ने ‘तनु वेड्स मनु’ के दोनों पार्ट में खूब रंग जमाया था। लोगों को यह जोड़ी बहुत पसंद आई और वे इन्हें फिर से साथ देखना चाहते हैं। लगता है जल्द ही फैंस की इच्छा पूरी होने वाली है। आज सोमवार (12 फरवरी) को कंगना ने माधवन के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर की है। इसे देखने के बाद फैंस के मन में ‘तनु वेड्स मनु 3’ की शूटिंग को लेकर उम्मीद जग गई है।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटो शेयर की। पहली तस्वीर में कंगना और माधवन सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कंगना और माधवन दोनों मिलकर अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर डिस्कस करते हुए नजर आए। कंगना ने कैप्शन में लिखा, “वापस मेरे फेवरेट आर माधवन के पास एक और स्क्रिप्ट के साथ।” बता दें कि एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म के लिए कंगना, माधवन के साथ फिर से जुड़ी हैं। पूर्व में कंगना ने अपनी एक पोस्ट से यह जानकारी शेयर की थी।

कंगना ने लिखा था, “चेन्नई में हमने अपनी नई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू की। अन्य विवरण जल्द ही आ रहे हैं। फिलहाल इस बेहद असामान्य और रोमांचक स्क्रिप्ट के लिए आपके सभी समर्थन और आशीर्वाद की जरूरत है।” इसे विजय डायरेक्ट करेंगे। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी बार 'तेजस' में नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसी तरह पिछले साल आई उनकी एक और फिल्म ‘सूर्यवंशी 2’ भी नहीं चली। अब कंगना 14 जून को रिलीज होने वाली 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। कंगना इसकी डायरेक्टर भी हैं।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,r madhavan,kangana madhavan,tanu weds manu movie,Akshay Kumar,shreyas talpade,shreyas heart attack,deepti

श्रेयस के 14 दिसंबर को आया था हार्ट अटैक, अक्षय ने उनकी पत्नी दीपिका को कई बार किया फोन

पिछले साल 14 दिसंबर का दिन एक्टर श्रेयस तलपड़े के लिए बेहद तकलीफ भरा दिन था। उन्हें हार्ट अटैक आया था। श्रेयस फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग करके लौटे ही थे, जिसके बाद उनके साथ ये समस्या हो गई। इस खबर ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। हर कोई श्रेयस को लेकर चिंतित था। खुद की हिम्मत, फैंस की दुआओं और डॉक्टर्स की मेहनत की बदौलत श्रेयस पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट आए थे।

ठीक होने के बाद उनका एक बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो ‘क्लिनिकली डेड’ हो गए थे। अब लगभग 2 महीने के बाद श्रेयस की पत्नी दीप्ति तलपड़े ने भी उस घटना के बारे में बात की है। दीप्ति ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब हार्ट अटैक की खबर सामने आई तो उसके बाद डायरेक्टर अहमद खान अपनी पत्नी के साथ रात को 11 बजे अस्पताल आए।

साथ ही अक्षय कुमार मुझे बार-बार फोन करते रहते थे और कहते थे, “दीप्ति क्या हमें उन्हें शिफ्ट करना चाहिए? आप बताओ, हम लोग उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करेंगे। अक्षय ने मुझे फिर से सुबह भी फोन किया था और कहा कि प्लीज मुझे उन्हें सिर्फ दो मिनट के लिए देखने दो। मैं सिर्फ श्रेयस को देखना चाहता हूं। तब मैंने अक्षय से कहा था कि वो जब चाहें आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम