न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री, मिस्ट्रीमैन के साथ आईं नजर, यूजर्स कर रहे ऋतिक रोशन से तुलना

एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की ऐसी शख्सियत हैं जो अधिकतर समय सुर्खियां बटोरने में सफल रहती हैं। उनका अलग अंदाज ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 11:04:05

कंगना रनौत की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री, मिस्ट्रीमैन के साथ आईं नजर, यूजर्स कर रहे ऋतिक रोशन से तुलना

एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की ऐसी शख्सियत हैं जो अधिकतर समय सुर्खियां बटोरने में सफल रहती हैं। उनका अलग अंदाज ही उन्हें लाइमलाइट में रखता है। जिन मामलों पर अधिकतर सेलेब्रिटीज चुप्पी साधे रखते हैं, उन पर कंगना खुलकर अपनी राय व्यक्त करती हैं। इसी कारण उनके बयान छाए रहते हैं। फैंस के लिए भी यह अच्छा रहता है क्योंकि वे अपने पसंदीदा कलाकार से लगातार किसी न किसी तरह से रूबरू हो जाते हैं।

बहरहाल कंगना अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चाओं में हैं। दरअसल शुक्रवार (12 जनवरी) रात कंगना को मुंबई में एक विदेशी शख्स के साथ हाथों में हाथ डाले सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। मिस्ट्रीमैन ने ब्लैक कलर की शर्ट और नीचे मैचिंग कलर की टी-शर्ट, पैंट व स्नीकर्स पहने थे, जबकि कंगना फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस में नजर आईं। वह खुले बालों, चश्मे और हल्के मेकअप के साथ पाउडर ब्लू कलर की फ्लोई ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

हालांकि इस दौरान वह शरमाती नजर आईं। पैपराजी को देखकर कंगना ने मिस्ट्रीमैन के साथ मुस्कुराकर पोज दिए। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो सामने आने के बाद यूजर्स विदेशी व्यक्ति को कंगना का ब्वॉयफ्रेंड मान रहे हैं और उसे ऋतिक रोशन से कंपेयर कर रहे हैं। वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये व्हाइटमैन कौन है।

इन एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं 36 साल की कंगना रनौत

कुछ समय पहले तक ऐसा लग रहा था कि 36 साल की ये एक्ट्रेस सिंगल हैं, लेकिन अब सामने आई तस्वीर कथित तौर पर उनके रिलेशनशिप स्टेटस से पर्दा उठाने का काम कर रही है। बता दें कि कंगना कथित तौर पर तीन एक्टर आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन सहित कई लोगों को डेट कर चुकी हैं। कंगना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है।

इसमें वह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल अदा कर रही हैं। फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से आगे खिसका दी गई थी। कंगना की पिछले साल आई दो फिल्मों ‘चंद्रमुखी 2’ और तेजस ने उन्हें निराश किया। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय नहीं कर पाई थीं। कंगना करीब दो दशक से बॉलीवुड में एक्टिव हैं और कई हिट फिल्में कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम