न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Kangana Ranaut ने दिलचस्प अंदाज में दिया अनुराग को जवाब, PM मोदी को कंगना सहित इन सितारों ने किया बर्थडे विश

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 1:38:25

Kangana Ranaut ने दिलचस्प अंदाज में दिया अनुराग को जवाब, PM मोदी को कंगना सहित इन सितारों ने किया बर्थडे विश

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि कंगना मल्टीटैलेंटेड हैं और जब काम की बात आती है तो वो सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से हैं। लेकिन उनके साथ कुछ अलग दिक्कतें हैं। उनके साथ काम करना मुश्किल है। अनुराग ने कंगना को टफ बताया।

अब अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर कंगना ने इसका अलग स्टाइल में जवाब दिया है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अनुराग के बयान पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि इस बात से सब सहमत होते हैं लेफ्ट-राइट दोनों विंग।” इसके बाद कंगना 4 पॉइंट में खुद की खूबियां बताईं। उन्होंने लिखा-

1. एक तो मैं बहुत बद्तमीज हूं।
2. हिंसक और अतिवादी भी हूं। मुझे हिंसा पसंद है और हिंसा को मैं पसंद हूं।
3. थोड़ी बिगड़ी हुई और बहुत जिद्दी हूं।
4. भयंकर वाली टैलेंटेड मतलब G.O.A.T टाइप। इसे कहते हैं बैटमैन... मैं वही हूं।

उल्लेखनीय है कि कंगना बॉलीवुड की कई हस्तियों से पंगा ले चुकी हैं। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘चंद्रमुखी 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके बाद उनकी मूवी ‘तेजस’ 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी साल वे ‘इमरजेंसी’ फिल्म में दिवगंत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाती नजर आएंगी।

kangana ranaut,anurag kashyap,kangana instagram,chandramukhi 2,pm narendra modi,modi birthday,anupam kher,tiger shroff,paresh rawal,tushar kapoor,rajkumar rao

कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी की भगवान श्रीराम से की तुलना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (17 सितंबर) को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम मोदी की फोटो पोस्ट करने के साथ लिखा- 'दुनिया के सबसे लविंग लीडर को जन्मदिन की बधाई जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ता से सशक्तिकरण की ऊंचाइयां छुईं और नए भारत के आर्किटेक्ट बने।

आप भारत के लोगों के लिए सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं हैं, भगवान राम की तरह आपका नाम भी राष्ट्र की अंतरात्मा में अंकित है। आपकी लंबी और स्वस्थ उम्र की कामना करती हूं।' कंगना पूर्व में भी कई दफा मोदी की तारीफ कर चुकी हैं। एक्टर राजकुमार राव, अनुपम खेर, परेश रावल, टाइगर श्रॉफ, तुषार कपूर तथा कमल हासन सहित कई फिल्मी हस्तियों ने पीएम मोदी को विश किया है और उनके स्वस्थ जीवन व लंबी उम्र की दुआ की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका