न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ‘भूलभुलैया’ का ट्रेलर भी आया सामने, देखें...

एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से कंगना सोशल मीडिया पर छाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 12:10:45

कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ‘भूलभुलैया’ का ट्रेलर भी आया सामने, देखें...

एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से कंगना सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच रविवार (3 सितंबर) को फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इसके लिए चेन्नई में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया। इवेंट में कंगना भी मौजूद थीं।

वह पीले और ब्लू कलर कॉम्बिनेशन की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। फिल्म में कंगना एक डांसर के रूप में नजर आ रही हैं जो वेट्टियां राजा के महल में नृत्य करती हैं। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि एक बड़ा परिवार आलीशान महल में रहने के लिए जाता है। ये परिवार एक समस्या का समाधान ढूंढ रहा है लेकिन इस परिवार को महल के दक्षिण दिशा में स्थित एक बड़े ब्लॉक में जाने की मनाही है।

उस कोने में चंद्रमुखी बंद है। इस बीच चंद्रमुखी की 17 साल पुरानी कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है क्योंकि 200 साल पुरानी एक राजा और एक नर्तकी की कहानी जिंदा हो जाती है। फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है। उसमें रजनीकांत और ज्योतिका थे और फिल्म सुपरहिट रही थी। 'चंद्रमुखी 2' 15 सितंबर को सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर पी वासु हैं।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,chandramukhi 2,chandramukhi,bhoolbhulaiya bhojpuri movie

भोजपुरी फिल्म 'भूलभुलैया' में गौरव, काजल व रितु की है खास भूमिकाएं

मैडज मूवीज एंड वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'भूलभुलैया' का ट्रेलर रविवार (3 सितंबर) को रिलीज कर दिया गया। फिल्म में गौरव झा, काजल राघवानी और रितु सिंह मुख्य भूमिका में हैं। साढ़े तीन मिनट का यह ट्रेलर Enter10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। फिल्म हॉरर कॉमेडी जोनर की है।

इसके निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब, प्रतीक सिंह और निर्देशक अजय कुमार झा हैं। फिल्म में लंबे समय बाद काजल और रितु स्क्रीन पर साथ दिखेंगी। ट्रेलर की शुरुआत में गौरव, काजल के वियोग में दिखाए गए हैं। काजल उनके बचपन का प्यार होती है, लेकिन उसका निधन हो जाता है। घर वाले गौरव की शादी रितु से कर देते हैं।

रितु पर दैविक शक्तियों का प्रभाव होता है। इससे घर में अनहोनी शुरू हो जाती है। गौरव के परिवार वाले समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करते नजर आते हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद सभा वर्मा का है। संगीतकार मधुकर आनंद और गीतकार प्यारे लाल यादव, फणींदर राव, संदीप साजन और धरम हिंदुस्तानी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार