न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी पर भड़कीं कंगना, इस एक्ट्रेस के फोटोशूट ने खींचा सबका ध्यान

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। वह अपनी बेबाक बयानबाजी के कारण मशहूर हैं। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jul 2024 7:17:34

2 News : पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी पर भड़कीं कंगना, इस एक्ट्रेस के फोटोशूट ने खींचा सबका ध्यान

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। वह अपनी बेबाक बयानबाजी के कारण मशहूर हैं। अब वह फिर खबरों में है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर भड़ास निकाली है। कंगना ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि ईसा मसीह को किस तरह दिखाया गया। दरअसल कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और बताया है कि इसमें उन्हें क्या नहीं अच्छा लगा।

कंगना ने सेरेमनी के तमाम इवेंट्स में से एक 'द लास्ट सपर' एक्ट के फोटो और वीडियो शेयर किए। उन्होंने इसमें एक बच्चे को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई। कंगना ने लिखा, “पेरिस ओलंपिक ने अपने हाइपर सेक्शुअलाइज्ड एक्ट द लास्ट सपर में बच्चे को शामिल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने बिना कपड़ों के एक व्यक्ति को दिखाया, जिस पर नीले रंग का पेंट है और वह जीजस है। इन्होंने ईसाई धर्म का मजाक बनाया है। वामपंथियों ने 2024 ओलंपिक को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया है।”

कगंना ने वह फोटो भी शेयर की, जिसमें एक शख्स ब्लू रंग में रंगा दिखा रहा है। कंगना ने लिखा, “पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में बिना कपड़ों के इस व्यक्ति को ईसा मसीह दिखाया गया है।” इसके बाद कंगना ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें एक महिला गर्दन को हाथ में पकड़े खड़ी है। कंगना ने लिखा, “क्या इसी तरह फ्रांस ने ओलंपिक 2024 का स्वागत किया...और इस तरह के एक्ट्स का संदेश क्या है?? सैटन की दुनिया में आपका स्वागत है? क्या वह यही दिखाना चाहते हैं?”

कंगना ने सेरेमनी की कई तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा, “मैं होमोसेक्सुअलिटी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन ये बात मेरी सोच से परे है कि ओलंपिक सेक्सुअलिटी से कैसे जुड़ा हो सकता है? मानवीय उत्कृष्टता का दावा करने वाले सभी देशों के खेलों में भागीदारी पर सेक्सुअलिटी का कब्जा क्यों हो रहा है? सेक्सुअलिटी सिर्फ हमारे बेडरूम तक ही क्यों नहीं रह सकती? यह नेशनल आइडेंटिटी क्यों बनती जा रही है?”

श्वेता तिवारी ने बाथरोब पहने दिए कातिलाना पोज

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। श्वेता आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। श्वेता भले ही 43 साल की हो चुकी हैं और 2 बच्चों की मां हैं, लेकिन वह आज भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से कई यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। श्वेता का फैशन सेंस भी कमाल है, जिससे वह सबका ध्यान खींचती हैं। श्वेता की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।

इस बीच, श्वेता ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका लुक बेहद गॉर्जियस लग रहा है। श्वेता बाथरोब पहने कातिलाना पोज दे रही हैं। वो एक से बढ़कर एक स्टनिंग अंदाज में पोज देती दिखीं।श्वेता की ये फोटो हद से ज्यादा हॉट और बोल्ड हैं, जो किसी का भी दिल आसानी से जीत लेंगी।

फैंस उनकी खूबसूरती देख दातों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हैं। वे उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। श्वेता इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में कम ही एक्टिव हैं। उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग को करिअर बनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका