न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण ने ‘इमरजेंसी’ के लिए दिखाया उत्साह तो डर गईं कंगना! उर्फी ने अब बना डाली कंघों की ड्रेस

एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्ममेकर करण जौहर के बीच लंबे समय से ठनी हुई है। दोनों ही एक-दूसरे पर लगातार निशाना साधते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 7:04:48

करण ने ‘इमरजेंसी’ के लिए दिखाया उत्साह तो डर गईं कंगना! उर्फी ने अब बना डाली कंघों की ड्रेस

एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्ममेकर करण जौहर के बीच लंबे समय से ठनी हुई है। दोनों ही एक-दूसरे पर लगातार निशाना साधते रहते हैं। अब एक बार फिर से इनके बीच दिलचस्प ‘लड़ाई’ शुरू हो गई है। दरअसल हाल ही में करण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वे कंगना का खुले दिल से स्वागत करेंगे।

हुआ यूं कि करण से पूछा गया कि क्या वे किसी राजनीतिक घटना पर फिल्म बनाएंगे। करण ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि ‘इमरजेंसी’ बनाई जा रही है और मैं इसे देखने के लिए उत्साहित हूं। अब कंगना ने इस बयान पर रिएक्शन दिया है। कगना ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “हा हा पिछली बार जब उन्होंने कहा था कि वे मणिकर्णिका देखने के लिए उत्साहित हैं, तो मेरे जीवन का सबसे खराब बदनामी अभियान इसके रिलीजिंग वीकेंड पर शुरू कर दिया गया था…

फिल्म में काम करने वाले लगभग सभी मुख्य कलाकारों को मुझ पर कीचड़ उछालने के लिए भुगतान किया गया था। फिल्म में तोड़फोड़ की और अचानक मेरे जीवन का सबसे सफल वीकेंड मेरे लिए एक दुःस्वप्न में बदल गया...हा हा, मैं अब बहुत डर गई हूं...क्योंकि वह फिर से उत्साहित है...''

‘इमरजेंसी’ 24 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें कंगना दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े भी हैं। आपको बता दें कि करण और कंगना के बीच मतभेद तब शुरू हुए जब एक्ट्रेस 6 साल पहले कॉफी विद करण में दिखाई दी थीं।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

बिग बॉस ओटीटी 1 में हिस्सा लेने वालीं उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी टीवी एक्ट्रेस से फेमस इंफ्लूएंसर और फैशन आइकॉन बन चुकी हैं। जिन चीजों को डेली यूज के रूप में इस्तेमाल करते हैं, उर्फी उनसे ड्रेस बना डालती हैं। इस चक्कर में उर्फी कई बार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं, लेकिन उनका फितूर बदस्तूर जारी है।

अब उर्फी ने एक बार फिर ऐसी किसी चीज की ड्रेस बनाई है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। इस बार उर्फी ने कंघियों से बेहद कूल ड्रेस बना डाली। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन उर्फी किसी भी चीज को संभव बना देती हैं। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कंघियों से बनी ड्रेस को पहन फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

वीडियो में पहले उर्फी अपनी छोटी बहन आसफी के बाल बना रही होती हैं तभी आसफी वहां से उठकर चली जाती हैं। उसी पल हाथ में कंघा पकड़े उर्फी को आइडिया आता है और वो कंघियों से ड्रेस बना डालती हैं। रंग-बिरंगे कंघों से बनी ड्रेस सबका ध्यान खींच रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार