न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने अयोध्या धाम को बताया वेटिकन सिटी जैसा, सानिया के पिता ने शोएब से अलग होने पर दी रिएक्शन

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारों सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jan 2024 7:28:17

2 News : कंगना ने अयोध्या धाम को बताया वेटिकन सिटी जैसा, सानिया के पिता ने शोएब से अलग होने पर दी रिएक्शन

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारों सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को न्यौता मिला है। इनमें एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। कंगना को आज शनिवार (20 जनवरी) को पैपराजी ने पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। फिर वह अयोध्या पहुंचीं जहां उन्होंने मीडिया से बात की। कंगना ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि अयोध्या धाम के जिन्हें दर्शन होते हैं वो बहुत पुण्य कमाते हैं।

जैसे वेटिकन सिटी है वैसे ही हमारा सबसे बड़ा धाम अयोध्या धाम है। हमारा यह सौभाग्य है कि हमें श्रीराम ने सद्बुद्धि दी है। हम आए हैं और उनके दर्शन करेंगे तो कुछ ऐसे भी हैं जिनको दुर्बुद्धि दी है कि वो उनके दरबार ना आएं। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर कंगना ने कहा, “मैं अपनी खुशी जाहिर नहीं कर सकती। मैं तो बहुत राम भक्त रही हूं। रामायण की भक्त रही हूं और हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं है।

हमारे पिछले जन्मों के अच्छे कर्म होंगे जो ये दिन देखने को मिल रहा है। यह सौभाग्य की बात है। इसमें ये नहीं कह सकते कि किसी व्यक्ति विशेष की भावना रही है। समस्त भारत की भावना है।” कंगना की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है, जो जल्द ही रिलीज होगी। इसमें कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। कंगना की पिछले साल आई दोनों फिल्में ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ फ्लॉप रही थी।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,ayodhya dham,vatican city,sania mirza,shoaib malik,imran mirza,sana javed

सानिया ने शोएब मलिक से तलाक के बजाय ‘खुला’ लिया है : इमरान मिर्जा

भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने आज शनिवार (20 जनवरी) को सबको चौंका दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह की फोटो शेयर की, जिसे देख फैंस सकते में आ गए। यह खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया हिल गया है। फैंस को भरोसा नहीं हो रहा कि इतनी प्यारी जोड़ी टूट गई है।

अब इस मामले में सानिया के पिता इमरान मिर्जा की रिएक्शन सामने आई है। इमरान ने 'पीटीआई' के साथ इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने साझा किया कि उनकी बेटी ने मलिक से तलाक नहीं बल्कि 'खुला' लिया है। दरअसल, ‘खुला’ और तलाक में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन 'खुला' महिला की तरफ से लिया जाता है।

इस्लाम में 'खुला' एक कानूनी शब्द है, जो तलाक का ही एक रूप है, जो पत्नी द्वारा लिया जाता है, जिसमें मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है। वहीं, अलग होने का फैसला पति की तरफ से हो, तो यह तलाक होता है। एक महिला इस्लामी कानून द्वारा मान्यता प्राप्त किसी जायज कारण से 'खुला' ले सकती है। यह एक मुस्लिम महिला के लिए अपनी शादी को खत्म करने का एक वैध तरीका है। बता दें कि मलिक और सानिया के अलगाव की अफवाहों ने उस समय सुर्खियां बटोरी थीं, जब सानिया ने नवंबर 2022 में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम