न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विनेश पर तंज कसने के बाद अब बदले कंगना के सुर, इस एक्टर के घर आया मेहमान, पत्नी ने दी गुडन्यूज

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में पहुंचकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 12:49:51

2 News : विनेश पर तंज कसने के बाद अब बदले कंगना के सुर, इस एक्टर के घर आया मेहमान, पत्नी ने दी गुडन्यूज

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। हालांकि बुधवार को फाइनल से पहले उन्हें 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इसका पूरे देश में विरोध हो रहा है और पूरी सहानुभूति के साथ हर कोई विनेश का हौसला बढ़ाता नजर आ रहा है। इस बीच एक्ट्रेस व हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने भी इंस्टा स्टोरी के जरिये विनेश का समर्थन करते हुए लिखा कि कैसे पूरा देश पहलवान को सपोर्ट कर रहा है।

कंगना ने लिखा, “मत रो विनेश, आपके साथ खड़ा है पूरा देश।’ कंगना ने भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी उषा की विनेश से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें ‘शेरनी’ बताया। सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि कंगना ने कितनी जल्दी रंग बदल लिया। एक दिन पहले कंगना के सुर कुछ और ही थे। मंगलवार को कंगना ने विनेश की उपलब्धि पर तंज कसा था। कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “भारत के पहले स्वर्ण पदक के लिए शुभकामनाएं…विनेश फोगट ने एक समय विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था, जहां उन्होंने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए थे..

फिर भी उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण, कोच और सुविधाएं प्राप्त करने का अवसर दिया। यह लोकतंत्र की खूबसूरती और एक महान नेता की पहचान है।” कंगना की यह पोस्ट कई लोगों को पसंद नहीं आई थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस टिप्पणी को अनुचित बताया और कहा कि यह पोस्ट विनेश के व्यक्तिगत प्रयासों और उपलब्धियों को कम करती है।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बच्चे की फोटो व वीडियो

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह काफी एक्टिव होकर पोस्ट करती रहती हैं। ज्योति ने हाल ही अपने इंस्टा हैंडल पर एक बच्चे की फोटो शेयर की थी जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि क्या वो मां बन गई हैं। दरअसल ये बच्चा ज्योति की बहन का है और वो मौसी बन गई हैं। ज्योति ने कैप्शन में लिखा, “घर परिवार में छोटा सा मेहमान आया है। गरिमा को बढ़ाने के लिए परिवार की शान आया है। आज मैं फिर से मौसी बन गई। मेरे घर लड्डू गोपाल आए हैं।”

इसके बाद ज्योति ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह भांजे को गोद में खिलाती हुई दिखीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मासी बेटा।” उल्लेखनीय है कि पवन और ज्योति की शादी साल 2018 में हुई थी। हालांकि शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और बात तलाक तक पहुंच गई। अदालती कार्रवाई के बीच इसी साल दोनों के बीच सुलह हुई है। पवन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने नए गाने ‘आई नहीं’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं जो आगामी फिल्म ‘स्त्री 2’ में फिल्माया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री