न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मानहानि केस में कंगना ने दी निचली अदालत के फैसले को चुनौती, अनुपम को ऑटो ड्राईवर ने दिया गीता का ज्ञान

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मानहानि मामले में बोरिवली सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंगना ने शुक्रवार को निचली अदालत के उस फैसले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 4:58:52

मानहानि केस में कंगना ने दी निचली अदालत के फैसले को चुनौती, अनुपम को ऑटो ड्राईवर ने दिया गीता का ज्ञान

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मानहानि मामले में बोरिवली सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंगना ने शुक्रवार को निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी, जिसमें उनकी केस को ट्रांसफर करने वाली याचिका को खारिज कर दिया गया था। गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ केस दर्ज करवाया हुआ है। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) ने अक्टूबर में अंधेरी मजिस्ट्रेट की अदालत से मामले को ट्रांसफर करने की कंगना की याचिका को खारिज कर दिया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए बोरीवली सेशन कोर्ट में दायर किए गए कंगना के समीक्षा आवेदन में कहा गया है कि सीएमएम यह समझने में विफल रहे हैं कि मजिस्ट्रेट ने आवेदक (उसके मामले) को जानबूझकर क्षति पहुंचाने के लिए अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है। इससे पहले कंगना ने सीएमएम के सामने ट्रांसफर याचिका में कहा था कि उनका अंधेरी अदालत में विश्वास खो गया, क्योंकि उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से वारंट जारी करने की धमकी दी गई कि अगर वह उनके सामने पेश होने में विफल रहीं तो वारंट जारी कर दिया जाएगा।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर कई सालों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उन्होंने फिल्मों में कई यादगार किरदार अदा किए हैं। अनुपम सोशल मीडिया पर फैंस के लिए कई दफा दिलचस्प पोस्ट डालते हैं। अनुपम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे ऑटो ड्राईवर भूपति देवदास से बातचीत करते नजर आते हैं। अपने सफर में अनुपम कई विषयों पर बातें करते हैं। इस दौरान ऑटो वाले ने उन्हें भगवत गीता का पाठ सिखाया, इतना ही नहीं अंत में उन्होंने अनुपम को चंडी पाठ भी सुनाया। इसे सुनकर अनुपम उनकी बातों में खो जाते हैं और जाते-जाते उनसे कहते हैं कि अहो भाग्य मेरे जो मिलना हुआ।

अनुपम ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा- 'मेरी योग क्लास के रास्ते में ऑटो ड्राईवर #BhupatiDevDas से मुलाकात हुई। उनकी बातचीत सीखने का एक बेहतरीन अनुभव साबित हुआ। भूपति दास ऑटो रिक्शा भी चलाते है और भगवद्गीता का ज्ञान भी बांटते हैं। इस कृष्ण भक्त की बातें आपके दिल की गहराई तक पहुंचेगी। उनकी बात सुनें और हमारी संस्कृति की समृद्धि को समझें और उसकी सराहना करें, जय श्री कृष्ण।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका