न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने खुद की तुलना लता दीदी से कर सेलेब्स पर साधा निशाना, रानी ने इन हिट फिल्मों के लिए कहा...

गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1 से 3 मार्च तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Mar 2024 7:45:14

2 News : कंगना ने खुद की तुलना लता दीदी से कर सेलेब्स पर साधा निशाना, रानी ने इन हिट फिल्मों के लिए कहा...

गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1 से 3 मार्च तक आयोजित किया गया। इसमें तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। हालांकि इसमें एक्ट्रेस कंगना रनौत नजर नहीं आईं। अब कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस इवेंट में शामिल न होने का कारण बताया है। कंगना ने इस पोस्ट में खुद की तुलना महान दिवंगत गायिका लता मंगेशकर से की है और सेलेब्स पर निशाना साधा है।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “मैंने बहुत मुश्किल वित्तीय कठिनाइयों का सामने किया है, लेकिन लताजी और मैंने कभी शादियों में परफॉर्म नहीं किया। लताजी और मेरे पास बड़े-बड़े हिट सॉन्ग्स (जैसे-फैशन का जलवा, घनी बावरी हो गई, लंदन ठुमकदा, साडी गली, विजय भावा) रहे हैं, लेकिन हमें कितना भी लालच मिले, हमने कभी शादियों में डांस नहीं किया। मुझे कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग भी ऑफर किए गए, लेकिन मैंने मना कर दिया।

अवार्ड शोज से भी दूरी बना ली। शौहरत और पैसे को ना कहने के लिए मजबूत चरित्र और गरिमा की जरूरत होती है। इस शॉर्टकट की दुनिया में युवा पीढ़ी को यह समझने की जरूरत है कि सबसे बड़ा धन ईमानदारी का धन होता है।” कंगना ने जो आर्टिकल शेयर किया गया है उसमें एक और महान गायिका आशा भोसले के उस किस्से का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5' में लता दीदी के उसूलों के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्हें एक शादी में गाना गाने के लिए एक मिलियन डॉलर ऑफर किए गए थे। उनका कहना था कि आप सिर्फ दो घंटे के लिए दर्शन दे दीजिए। इस पर दीदी ने कहा, “आप मुझे पांच मिलियन डॉलर भी देंगे तो भी मैं नहीं आऊंगी क्योंकि हम शादियों में नहीं गाते हैं।”

kangana ranaut,actress kangana ranaut,anant ambani,radhika merchant,mukesh ambani,khan trio,rani mukerjee,actress rani mukerjee

रानी मुखर्जी ने मुंबई में FICCI फ्रेम्स 2024 कार्यक्रम में लिया था हिस्सा

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने लंबे समय तक बॉलीवुड में खूबसूरती और अभिनय का जादू चलाया। मशहूर फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी के बाद से वह कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। हालांकि रानी कई फंक्शन अटैंड करती हैं और तब उनके फोटो और वीडियो खूब वायरल होते हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए आज भी बेताब रहते हैं। अब रानी ने हाल ही में एक इवेंट में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खूब तारीफ की और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी बात की। रानी ने मुंबई में FICCI फ्रेम्स 2024 कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

रानी ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई 'पठान', 'जवान','गदर','एनिमल', 'सालार', 'टाइगर 3' जैसी सभी फिल्मों की प्रशंसा की। रानी ने फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि मैं वाकई बहुत खुश हूं कि थिएटर में दर्शक एक बार फिर लौट आए हैं। इन सभी फिल्मों ने एक ही वर्ष में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है। 'पठान' उस समय रिलीज हुई थी जब सिंगल स्क्रीन थिएटर बिजनेस बंद हो रहा था।

यह वह वर्ष था जब छोटी फिल्मों की भी जीत हुई। इन फिल्मों ने सभी को चुनौती दी और जीत भी हासिल की। सभी को लगता है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती हैं। ऐसे में इन्हें OTT तक सीमित रखा जाता है, लेकिन 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे', '12वीं फेल', 'OMG 2' जैसी फिल्मों ने इसे झुठला दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका