न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टर कानन मल्होत्रा का हुआ तलाक, डिप्रेशन में रहे कुछ महीने, अंकिता ने पिता के लिए लिखा भावुक नोट

'राधाकृष्ण' फेम एक्टर कानन मल्होत्रा का हाल ही में तलाक हो गया है। कानन ने साल 2014 में दिल्ली की रहने वाली आकांक्षा ढींगरा से अरेंज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Aug 2023 6:06:04

एक्टर कानन मल्होत्रा का हुआ तलाक, डिप्रेशन में रहे कुछ महीने, अंकिता ने पिता के लिए लिखा भावुक नोट

'राधाकृष्ण' फेम एक्टर कानन मल्होत्रा का हाल ही में तलाक हो गया है। कानन ने साल 2014 में दिल्ली की रहने वाली आकांक्षा ढींगरा से अरेंज मैरिज की थी। कथित तौर पर यह जोड़ा शादी के 5 साल बाद ही अलग हो गया था। सेपरेशन के बाद कानन और आकांक्षा का इस साल मई में आधिकारिक रूप से तलाक हुआ। कानन ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में इस बारे में जानकारी दी।

कानन ने कहा कि हमारे बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। कुछ समस्याएं थीं, कोई झगड़ा नहीं था, लेकिन हम एक साथ फिट नहीं हो रहे थे। हमने उस रिश्ते को आगे बढ़ाने की बजाय (जो काम नहीं कर रहा था) अलग होने और आगे बढ़ने का फैसला किया। तलाक तो अभी 3-4 महीने पहले हुआ है। मैं इस चीज से बहुत परेशान था। कोई भी इसलिए शादी नहीं करता, क्योंकि वह तलाक लेना चाहता है। शादी एक प्राइवेट चीज है और कोई भी अलग होने के लिए नहीं करता।

मैं बहुत परेशान था और कुछ महीनों तक डिप्रेशन में था। यह एक आपसी निर्णय था और मेरे माता-पिता भी फैसले का सम्मान करते हैं। मैं और आकांक्षा एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण हैं और जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। मैं अब काम पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि कानन ने साल 2010 में शो 'चांद छुपा बादल में' से टीवी पर शुरुआत की थी। इसके बाद वे 'रब से सोना इश्क', 'सूर्यपुत्र कर्ण', 'राम सिया के लव कुश', 'नवरंगी रे', 'देवी आदि पराशक्ति', 'राधाकृष्ण' और कई अन्य शो में नजर आए। कानन आखिरी बार 'इश्क की दास्तां-नागमणि' में दिखे थे।

kanan malhotra,akanksha dhingara,ankita lokhande,vicky jain,ankita father,radhakrishan

तीन दिन पहले हो गया था अंकिता लोखंडे के पिता का निधन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे का शनिवार (12 अगस्त) को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 68 वर्ष के थे। अब अंकिता ने पिता के नाम एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा है। इसके साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पिता सहित पूरे परिवार के साथ दिख रही हैं।

अंकिता की अपने पापा के साथ बहुत मजबूत बोंडिंग थी। अंकिता ने लिखा, 'पापा मैं आपको शब्दों में बयां नहीं कर सकती। बस इतना कहना चाहती हूं कि मैंने आपके जैसे मजबूत, ऊर्जावान और मनमोहक व्यक्ति कभी नहीं देखा। जितने भी लोग आपसे मिलने आए वे सिर्फ आपकी तारीफ कर रहे थे। आपने मुझे बेहतरीन जिंदगी, बेहतरीन यादें और रिश्तों की बहुत मजबूत समझ दी।

आपने मुझे कभी हार न मानने की सीख दी और आपने हमेशा मुझे उड़ने के लिए पंख दिए। मैं और मां पिछले 3 तीन दिन से बस यही सोच रहे हैं कि एक बार उठने के बाद क्या करना है क्योंकि अब हमारे पास कुछ नहीं बचा। मैं मां का ध्यान रखूंगी और मैं उन्हें दुनिया की सारी खुशियां दूंगी। हर पल और हर चीज के लिए धन्यवाद। मैं आपसे प्यार करती हूं।

मेरे पापा मेरे जीवन में हमेशा-हमेशा के लिए सबसे मजबूत और सबसे सुंदर आदमी हैं।' आपको बता दें कि अंकिता ने पवित्र रिश्ता सीरियल से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें उनके अपोजिट दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे। अंकिता की शादी विक्की जैन से हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार