न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिशा के बर्थडे पर ‘कल्कि’ के मेकर्स ने दिया यह तोहफा, सनी ने ‘बॉर्डर 2’ को लेकर शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस दिशा पटानी आज गुरुवार (13 जून) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। दिशा 32 साल की हो गई हैं। इस मौके पर दिशा को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 1:17:36

2 News : दिशा के बर्थडे पर ‘कल्कि’ के मेकर्स ने दिया यह तोहफा, सनी ने ‘बॉर्डर 2’ को लेकर शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस दिशा पटानी आज गुरुवार (13 जून) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। दिशा 32 साल की हो गई हैं। इस मौके पर दिशा को सोशल मीडिया पर उन्हें चाहने वालों की ओर से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच 'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स ने फैंस को दिशा के बर्थडे का तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म से दिशा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया। साथ ही दिशा के किरदार का नाम भी सामने आ गया। पोस्टर में दिशा बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं।

दिशा ब्लैक लैदर कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं और हाथों में ब्लैक लैदर ग्लव्स डाले हुए हैं। वह एक दीवार के सहारे खड़ी हैं, जिसके बगल में एक दरवाजा है। बैकग्राउंड से पता चलता है कि यह एक शिपिंग डॉक है। मेकर्स वैजयंती ने दिशा का फर्स्ट लुक शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश कर अपनी पोस्ट में लिखा, “हमारी रॉक्सी को जन्मदिन मुबारक।” बता दें कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें दिशा की झलक भी देखने को मिली थी।

फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। इसमें ‘बाहुबली’ फेम प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के भी अहम रोल हैं। मूवी 27 जून को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बहरहाल दिशा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया था। दिशा ने साल 2015 में तेलुगु फिल्म 'लोफर' से अपने अभिनय करिअर की शुरुआत की थी।

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ के 27 साल हुए पूरे

दिग्गज डायरेक्टर जेपी दत्ता की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ ने आज गुरुवार (13 जून) को 27 साल पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ फिल्म के मुख्य कलाकार सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ का ऐलान करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। पिछले साल ‘गदर 2’ से धूम मचाने वाले सनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर ‘बॉर्डर 2’ के बारे में बात की। सनी ने वीडियो में कहा कि 27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने और हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने आ रहा है।

कैप्शन में सनी ने लिखा, “एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने, आ रहा है फिर से।” फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट करेंगे। इसे निधि दत्ता लिखेंगी और यह भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित है। कहानी लोंगेवाला की लड़ाई में उसी सेटिंग में रखी गई है और शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी। बता दें कि 1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की अवधि के दौरान सेट की गई थी। उसमें सनी के साथ जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

सिंगर रूपकुमार राठौड़ और सोनू निगम के गाने ‘संदेशे आते हैं’ आज तक लोग गुनगुनाते नजर आते हैं। सनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘लाहौर 1947’ के लिए भी कमर कस ली है। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी रहेंगे। आमिर खान द्वारा निर्मित फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क