न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काजोल ने ऑफिस स्पेस के लिए खरीदी इतनी महंगी प्रॉपर्टी, आमिर खान की वापसी तय, इन्होंने दी जानकारी

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा तनूजा की बेटी काजोल ने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है। काजोल ने 90 के दशक में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 1:28:23

काजोल ने ऑफिस स्पेस के लिए खरीदी इतनी महंगी प्रॉपर्टी, आमिर खान की वापसी तय, इन्होंने दी जानकारी

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा तनूजा की बेटी काजोल ने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है। काजोल ने 90 के दशक में कई दिग्गज अभिनेत्रियों की चुनौती से पार पाते हुए खुद को स्थापित किया। काजोल की सशक्त एक्टिंग ने उन्हें फैंस के दिलों में बसा दिया। काजोल अब बड़े पर्दे के साथ ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म पर भी अपनी छाप छोड़ रही हैं।

उनकी दो वेबसीरीज ‘द ट्रायल-प्यार, कानून, धोखा’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ रिलीज हो चुकी है, जिनके लिए उन्हें खूब वाहवाही मिल रही है। बहरहाल अब खबर आ रही है कि काजोल ने ऑफिस के लिए मुंबई में नई जगह खरीदी है। इसकी कीमत सात करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक काजोल ने ओशिवारा की सिग्नेचर बिल्डिंग में 7.6 करोड़ रुपए की एक प्रॉपर्टी खरीदी है।

उसी बिल्डिंग में काजोल के पति दिग्गज एक्टर अजय देवगन ने भी 45 करोड़ की कीमत के 5 नए फ्लैट खरीदे हैं। दरअसल काजोल ने वर्कस्पेस को एक्सप्लोर किया है। काजोल ने जहां ऑफिस स्पेस खरीदा है वह बिल्डिंग लोटस ग्रैंड्योर के ठीक पड़ोस में है। यहीं पर साजिद नाडियाडवाला, रिलायंस एंटरटेनमेंट, अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और बनिजय एशिया सहित कई टॉप कंपनियां भी हैं। इससे पहले काजोल ने मुंबई में 16.5 करोड़ रुपए में एक अपार्टमेंट खरीदा था।

kajol,kajol office,kajol property,aamir khan,aamir khan film,taran adarsh,laal singh chadha,ajay devgn

अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म

आमिर खान का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। आमिर अब तक कई अलग-अलग किरदारों से लोगों का दिल जीत चुके हैं। पिछले कुछ सालों से आमिर चुनींदा फिल्मों में ही नजर आए हैं, लेकिन वे सब लीक से हटकर होती हैं। चॉकलेटी हीरो के रूप में करिअर शुरू करने वाले 58 वर्षीय आमिर की इमेज हर रोल में ढलने वाले एक्टर की बन चुकी है।

वैसे तो उनकी अधिकतर फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है, लेकिन उनकी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' को नकार दिया गया था। इसके बाद आमिर ने ऐलान किया कि वे अभिनय से कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं। अब आमिर की अगली फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जाने-माने फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने टि्वटर पर यह बात शेयर की।

उन्होंने ट्वीट किया, 'आमिर अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसके लीड हीरो भी वे खुद होंगे। फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म की शूटिंग अगले साल 20 जनवरी से शुरू होगी। यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।’ यह खबर सामने आने के बाद से आमिर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वे अलग-अलग तरह से सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार