न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल की 19 साल की कैजिया लिज मेजो ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया क्राउन

केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो ने जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता। नवंबर में वह प्यूर्टो रिको में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 24 Aug 2026 8:47:42

केरल की 19 साल की कैजिया लिज मेजो ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया क्राउन

केरल की कैजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 23 अगस्त 2026 को राजस्थान के जयपुर स्थित जी स्टूडियोज में आयोजित प्रतियोगिता के फिनाले में 52 प्रतिभागियों के बीच कैजिया ने बाजी मारी। फाइनल राउंड में दिए गए 40 सेकेंड के क्लोजिंग रिमार्क ने उन्हें खिताब तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पूर्व विजेता मनिका विश्वकर्मा ने कैजिया को ताज पहनाया।

टॉप-5 में इन सुंदरियों ने बनाई जगह

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के अंतिम चरण में पांच प्रतिभागियों ने जगह बनाई थी। इनमें तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मेजो, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल थीं।

फाइनल में कैजिया और वैष्णवी गणेश के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और दोनों टॉप-2 तक पहुंचीं। अंत में कैजिया विजेता बनीं, जबकि वैष्णवी को फर्स्ट रनर-अप चुना गया। गुजरात की अनुश्री सतवालेकर सेकंड रनर-अप रहीं। महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव थर्ड रनर-अप और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ चौथी रनर-अप रहीं।

नवंबर में प्यूर्टो रिको जाएंगी कैजिया

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने के बाद कैजिया लिज मेजो अब नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कौन हैं कैजिया लिज मेजो?

19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो लॉ की छात्रा होने के साथ मॉडल और प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हैं। इससे पहले वह 'मिस टीन इंटरनेशनल' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं।

राष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने से पहले कैजिया ने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब भी हासिल किया था।

सुष्मिता सेन समेत इन दिग्गजों ने किया जज

जयपुर में आयोजित इस पेजेंट के जज पैनल में बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली शामिल थीं। फिल्ममेकर प्रज्ञा कपूर समेत अन्य दिग्गजों ने भी प्रतियोगिता को जज किया।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, इस प्रतियोगिता का तीसरा एडिशन था। फिनाले में 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और आखिरकार केरल की कैजिया लिज मेजो ने विजेता का ताज हासिल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत