न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कहानी’ फेम एक्टर परमब्रत चटर्जी ने बेहद सादगी से इनके साथ की शादी, फैंस को प्यारी तस्वीरों में दिखाई झलक

एक्टर परमब्रत चटर्जी ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर पिया चक्रवर्ती के साथ शादी कर ली है। उन्होंने अपनी रजिस्टर्ड वेडिंग की कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Nov 2023 10:43:09

‘कहानी’ फेम एक्टर परमब्रत चटर्जी ने बेहद सादगी से इनके साथ की शादी, फैंस को प्यारी तस्वीरों में दिखाई झलक

एक्टर परमब्रत चटर्जी ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर पिया चक्रवर्ती के साथ शादी कर ली है। उन्होंने अपनी रजिस्टर्ड वेडिंग की कुछ प्यारी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं। परमब्रत ने सोमवार (27 नवंबर) को इंस्टाग्राम पर पिया के साथ घर पर आयोजित शादी की झलक दिखाई। कपल एक सोफे पर बैठा दिख रहा है। उन्होंने घर पर ही शादी के डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर किए।

वे अपनी जिंदगी के इस खास मौके पर बहुत खुश नजर आ रहे थे। परमब्रत ने एक ऑरेंज-घिरी कुर्ता पहना था, जिसे उन्होंने व्हाइट पायजामा और सैप ग्रीन-हेड नेहरू जैकेट के साथ मैच किया था। पिया ने रेड कलर में कढ़ाई की हुई व्हाइट साड़ी पहनी थी, जो उन पर खूब फब रही थी। उन्होंने इसे रेड ब्लाउज के साथ पेयर किया। पिया ने लेयर्ड गोल्ड नेकपीस, शंखा-पोला और एक मैरून बिंदी से लुक पूरा किया।

परमब्रत ने कैप्शन में लिखा, “तो चलिए, हम और आप चलते हैं, जब शाम आसमान के सामने फैली होती है।” परमब्रत के तस्वीर पोस्ट करने के बाद उनके दोस्तों ने उनके कमेंट बॉक्स में बधाई देते हुए कई कमेंट किए। उल्लेखनीय है कि पिया की शादी पहले सिंगर अनुपम रॉय से हुई थी। दोनों ने 2015 में शादी की थी। उन्होंने इसी 11 नवंबर को तलाक की घोषणा कर दी। दूसरी ओर, परमब्रत का नाम भी एक्ट्रेस स्वस्तिक मुखर्जी व नीदरलैंड बेस्ड गर्लफ्रेंड इके शाउटन के साथ जुड़ चुका है।

20 साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं परमब्रत चटर्जी

बंगाली फिल्मों के स्टार परमब्रत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2002 में ‘हेमांतक पाखी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। बॉलीवुड में उनका करिअर साल 2012 में आई विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' से शुरू हुआ था। इसके बाद वे फिल्म 'तेरहवीं', 'परी', 'बुलबुल', 'गैंग्स ऑफ घोस्ट', 'यारा सिली सिली' में नजर आ चुके हैं।

‘परी’ में उन्हें अनुष्का शर्मा के साथ काम करने का मौका मिला। परमब्रत ने कई फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है। दूसरी ओर, पिया एक गायिका होने के साथ मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी हैं। वह एक एनजीओ में काम करती हैं। परमब्रत और पिया दो साल से रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात को स्वीकार नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे