न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रविवार को 400 करोड़ के क्लब में शामिल होगी कांतारा चैप्टर 1, 10वें दिन की धुआंधार कमाई

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है उसे देखते हुए यह स्पष्ट नजरआ रहा है कि यह आगामी सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। आज रविवार 12 अक्टूबर को यह 400 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 9:57:35

रविवार को 400 करोड़ के क्लब में शामिल होगी कांतारा चैप्टर 1, 10वें दिन की धुआंधार कमाई

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म की कमाई के आंकड़े हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। रिलीज़ के दसवें दिन भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है और सिनेमाघरों में सीटें लगातार फुल जा रही हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म अब 400 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही करोड़ रुपये दूर रह गई है।

नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने रिलीज़ के दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन करीब 37 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 396.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जिस अंदाज में कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है उसे देखते हुए यह स्पष्ट नजरआ रहा है कि यह आगामी सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। आज रविवार 12 अक्टूबर को यह 400 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी।

फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में 337 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था, जो किसी भी रीजनल फिल्म के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

कांतारा चैप्टर 1 की दिनवार कमाई

पहले दिन 61.85 करोड़

दूसरे दिन 45 करोड़

तीसरे दिन 55 करोड़

चौथे दिन 63 करोड़

पांचवें दिन 31.5 करोड़

छठे दिन 34 करोड़

सातवें दिन 25 करोड़

आठवें दिन 21.15 करोड़

नौवें दिन 22.25 करोड़

का शानदार कलेक्शन किया।

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने न सिर्फ साउथ बल्कि पूरे भारत में एक नया क्रेज पैदा कर दिया है। फिल्म ने ‘सैयारा’ (329.2 करोड़), ‘वॉर 2’ (236.55 करोड़) और ‘कुली’ (285 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। अब इसकी नज़र साल की टॉप ग्रॉसर फिल्म ‘छावा’ (600 करोड़) पर टिकी है। विश्लेषकों के मुताबिक, फिल्म की वर्तमान रफ्तार को देखते हुए यह आने वाले हफ्तों में 500 करोड़ के पार जा सकती है।

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन और अभिनय ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे कलाकारों के सशक्त अभिनय ने कहानी को नई गहराई दी है। यह फिल्म साल 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जो लोककथाओं और रहस्य से भरी एक पौराणिक गाथा को आगे बढ़ाती है।

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का सामना बॉक्स ऑफिस पर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से हो रहा है, जिसमें जाह्नवी कपूर और वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। इसके बावजूद ‘कांतारा चैप्टर 1’ के कलेक्शन पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है। फिल्म की लोकप्रियता दक्षिण से निकलकर अब पूरे देश में एक पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर के रूप में स्थापित हो चुकी है।

अगर यही रफ्तार बरकरार रही, तो अगले कुछ दिनों में ‘कांतारा चैप्टर 1’ 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत