न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जूनियर एनटीआर ‘कांतारा’ फेम ऋषभ और प्रशांत के साथ पहुंचे श्रीकृष्ण मठ, मां को दिया सबसे अच्छा उपहार

‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी और ‘RRR’ फेम जूनियर एनटीआर साउथ इंडिया के दो बड़े स्टार हैं। उन्होंने शनिवार को श्री कृष्ण मठ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Sep 2024 12:44:57

जूनियर एनटीआर ‘कांतारा’ फेम ऋषभ और प्रशांत के साथ पहुंचे श्रीकृष्ण मठ, मां को दिया सबसे अच्छा उपहार

‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी और ‘RRR’ फेम जूनियर एनटीआर साउथ इंडिया के दो बड़े स्टार हैं। उन्होंने शनिवार को श्री कृष्ण मठ में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। दोनों ने मठ प्रमुख से आशीर्वाद लिया और उनका आभार व्यक्त किया। उनके साथ डायरेक्टर प्रशांत नील भी थे। ऋषभ ने कहा कि मैं भगवान कृष्ण का बहुत बड़ा भक्त हूं और उनके आशीर्वाद से ही मैं सफलता प्राप्त कर पाया हूं।

एनटीआर ने कहा कि भगवान कृष्ण की शिक्षाएं हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमें उनके मार्ग पर चलने की कोशिश करनी चाहिए। प्रशांत नील ने कहा कि यह एक अद्भुत अनुभव था और हमें भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा मिलती है। उल्लेखनीय है कि एनटीआर ‘देवरा पार्ट 1’ फिल्म के लिए तैयार हैं।

इसमें उनके साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। हाल ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें एनटीआर खतरनाक अवतार में दिखे। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह जान्हवी की पहली साउथ इंडियन मूवी है। पिछले दिनों मेकर्स ने जान्हवी और एनटीआर पर फिल्माया गया गीत ‘धीरे-धीरे’ रिलीज किया था।

जूनियर एनटीआर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर मां के लिए लिखा भावुक नोट

इस बीच जूनियर एनटीआर ने फैंस के लिए इस यात्रा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं। उनके साथ मां शालिनी भास्कर राव भी थीं। एनटीआर ने इमोशनल नोट भी लिखा है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। एनटीआर ने लिखा, “मेरी मां का हमेशा से सपना था कि मैं अपने गृहनगर कुंडापुरा के उडुपी श्री कृष्ण मठ में उनको दर्शन करवाऊं!

2 सितंबर को उनके जन्मदिन से ठीक पहले ऐसा करने का मुझे मौका मिला है। ये मेरी तरफ से सबसे अच्छा उपहार था जो मैं उन्हें दे सकता था।” उन्होंने बताया कि उनकी मां की ये इच्छा पूरी करके उन्हें बहुत खुशी हो रही हैं। फैंस भी उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एनटीआर ने पोस्ट में प्रशांत नील और ऋषभ शेट्टी के प्रति भी आभार व्यक्त किया जो उनके साथ इस यात्रा में शामिल हुए।

एनटीआर ने तीनों की एक साथ खाना खाते हुए तस्वीर भी पोस्ट की है। इसके पहले एनटीआर को प्रशांत के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। इसके तुरंत बाद अभिनेता और ऋषभ की तस्वीरें भी इंटरनेट पर सामने आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री