न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘देवरा पार्ट 1’ के नए पोस्टर से फैंस लगा रहे ये अटकलें, इस एक्ट्रेस से मांगा हिंदू होने का सबूत

साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर स्टारर ‘देवरा पार्ट 1’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इस मूवी से जुड़ी हर जानकारी का बेताबी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Aug 2024 2:17:06

2 News : ‘देवरा पार्ट 1’ के नए पोस्टर से फैंस लगा रहे ये अटकलें, इस एक्ट्रेस से मांगा हिंदू होने का सबूत

साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर स्टारर ‘देवरा पार्ट 1’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इस मूवी से जुड़ी हर जानकारी का बेताबी से इंतजार करते दिखते हैं। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। इसमें सैफ अली खान विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म की लेटेस्ट अपडेट ये है कि इसके मेकर्स ने आज मंगलवार (27 अगस्त) को फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया।

पोस्टर में एनटीआर का खतरनाक अवतार देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा ध्यान बटोरने वाली चीज एनटीआर के 2 लुक हैं। एक में उनके छोटे बाल हैं और दूसरे में थोड़े बड़े हैं। इसे देख यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि शायद फिल्म में एक्टर के डबल रोल हैं। मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “डर के चेहरे। एक महीने में उनका आगमन दुनिया को बड़े पर्दे के अनुभव से हिला देगा। आइए सिनेमाघरों में उनकी मैजेस्टिक मैडनेस का अनुभव करें।”

उल्लेखनीय है कि ‘देवरा पार्ट 1’ की रिलीज डेट कई बार टली है। सबसे पहले इसे अप्रैल, फिर मई और बाद में 10 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था। हालांकि अब मूवी ठीक 1 महीने बाद थिएटर्स में पहुंच जाएगी। यह युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बनी है।

एक्ट्रेस नमिता ने मदुरै मीनाक्षी मंदिर के कर्मचारियों पर लगाया आरोप

मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस नमिता ने आरोप लगाया है कि तमिलनाडु के प्रसिद्ध मदुरै मीनाक्षी मंदिर के कर्मचारियों ने उनसे हिंदू होने का सबूत मांगा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। नमिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी। नमिता ने कहा कि मैं हिंदू धर्म की हूं। तिरुपति में एक हिंदू व्यक्ति से शादी की थी। श्रीकृष्ण नाम का एक बेटा है। लेकिन मुझे मीनाक्षी मंदिर में आने पर हिंदू होने का प्रमाण पत्र दिखाने को कहा गया और बदसलूकी करते हुए दर्शन से रोका गया।

अपने जीवन में मैंने कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया। बाद में सफाई देने और माथे पर कुमकुम लगाने के बाद उन्होंने मुझे दर्शन करने दिए। दूसरी ओर, मंदिर प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नमिता ने मास्क पहना हुआ था। इसलिए उन्हें रोककर पूछा गया कि क्या वह हिंदू हैं। सफाई देने के बाद माथे पर कुमकुम लगाकर उन्हें दर्शन करने की अनुमति दे दी गई।

पूछने का एक तरीका होता है। मुझे एक कोने में 20 मिनट इंतजार करवाया गया। हमने रविवार को ही पुलिस को अपनी विजिट के बारे में जानकारी दे दी थी। तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं नमिता तमिलनाडु में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री