न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनु से मिले जॉन इस कारण हो रहे हैं ट्रॉल, कॉमेडी शो 'आपका अपना जाकिर' का प्रोमो वीडियो जारी

पिस्टल शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक खेल में दो पदक के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारत लौट आई हैं। अभिनेता जॉन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Aug 2024 8:41:36

2 News : मनु से मिले जॉन इस कारण हो रहे हैं ट्रॉल, कॉमेडी शो 'आपका अपना जाकिर' का प्रोमो वीडियो जारी

पिस्टल शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक खेल में दो पदक के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारत लौट आई हैं। अभिनेता जॉन अब्राहम को मनु से मिलने का मौका मिला। जॉन ने इस पल को इंस्टाग्राम पर साझा किया। हालांकि इस बात ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लगातार ट्रॉल कर रहे हैं। दरअसल जॉन ने मनु के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। जॉन ने मनु का एक मेडल पकड़ा हुआ है, जबकि दूसरा मेडल मनु के हाथों में है।

जॉन ने कैप्शन में लिखा, “मनु भाकर और उनके प्यारे परिवार से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है!! सम्मान।” लोगों को जॉन का मेडल पकड़े हुए होना पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, “आपको मेडल नहीं छूना चाहिए था”, जबकि दूसरे ने लिखा, “माफ करें, लेकिन आपको किसी और के जीते मेडल को छूने का कोई अधिकार नहीं है।” तीसरे ने लिखा, “वो सब ठीक है! आपको उसके जीते मेडल को नहीं पकड़ना चाहिए था! उसके पास दोनों मेडल पकड़ने के लिए दो हाथ हैं!” उल्लेखनीय है कि जॉन अपने शानदार फीजिक के लिए जाने जाते हैं और उनकी बॉडी स्पोर्ट्समैन जैसी फिट एंड फाइन लगती है।

जॉन को स्पोर्ट्स बाइक का भी शौक है। जॉन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे 'वेदा' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका हाल ही में रिलीज किया गया ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा जॉन 'द डिप्लोमेट', 'तेहरान' और 'तारीक' टाइटल से बन रही फिल्मों को लेकर भी खबरों में हैं। जॉन के चाहने वाले उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने पिछले साल ‘पठान’ फिल्म से धूम मचा दी थी।

सोनी टीवी पर 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है 'आपका अपना जाकिर'

कॉमेडियन जाकिर खान टीवी पर लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं। वे अपने शो 'आपका अपना जाकिर' से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। यह जल्द ही ऑनएयर होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। शो शनिवार (10 अगस्त) से शुरू होने जा रहा है। प्रोमो में जाकिर सोफे पर बैठे कई मशहूर हस्तियों की मेजबानी करते दिक रहे हैं। पहले एपिसोड में करण जौहर, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव आएंगे।

श्रद्धा व राजकुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ का प्रमोशन करने आएंगे, जो 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। शो में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, परेश गनात्रा, अभिनेता ऋत्विक धनजानी और गोपाल दत्त जैसे लोग भी नजर आएंगे। शो ‘द कपिल शर्मा शो’ वाले ही स्लॉट पर प्रसारित होगा। यह शो सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजकर 30 मिनट पर ही शुरू होगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों शो के बीच तुलना कर रहे हैं।

देखिए कैसे-कैसे कमेंट आ रहे हैं :- “कपिल शर्मा एक कोने में रो रहे हैं।”, “द कपिल शर्मा शो यहां के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी बेकार था।”, “कपिल शर्मा शो आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है।”, “भाई तेरी कुर्सी खतरे में है।” यह टॉक शो कॉमेडी के ट्विस्ट के साथ रोज़मर्रा के अनुभवों का सार प्रस्तुत करेगा, जिसमें ‘खुशियों की गारंटी’ दी जाएगी और ‘मनोरंजन का वादा’ किया जाएगा। हर एपिसोड में विभिन्न सेगमेंट्स में जाकिर की सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग स्टाइल पेश की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री