न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जान उड़ जाएंगे होश, मनोज बाजपेयी ने दिखाया ‘किलर’ लुक

एक्टर जॉन अब्राहम को बॉलीवुड में दो दशक हो गए हैं। जॉन कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी इमेज मुख्य रूप से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 7:32:51

2 News : जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जान उड़ जाएंगे होश, मनोज बाजपेयी ने दिखाया ‘किलर’ लुक

एक्टर जॉन अब्राहम को बॉलीवुड में दो दशक हो गए हैं। जॉन कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी इमेज मुख्य रूप से एक एक्शन हीरो की है। अब जॉन के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन ने मुंबई के पॉश इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा है। जॉन ने खार के लिंकिंग रोड इलाके में घर खरीदा है, जिसकी कीमत 71-75 करोड़ के बीच बताई जा रही है। इस बंगले का नाम 372 निर्मल भवन है, जो ग्राउंड प्लस दो मंजिला है।

जॉन ने 27 दिसंबर को 75 करोड़ रुपए की डील पर साइन किए थे और स्टैंप ड्यूटी के तौर पर उन्होंने 4.25 करोड़ रुपए चुकाए थे। ये प्रॉपर्टी 7722 वर्ग फीट में फैली हुई है। ये बंगला समंदर किनारे है और इस इलाके में बड़े बॉलीवुड स्टार्स व बिजनेस टाइकून रहते हैं। मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और दिग्गज एक्टर आमिर खान का घर भी इसी एरिया में है। जॉन लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं।

बांद्रा में भी उनका समंदर के किनारे एक बंगला है, जो 4 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। जॉन के पास करोड़ों की गाड़ियां और मुंबई के खार एरिया में करोड़ों का ऑफिस भी है। विदेशों में भी उनकी प्रॉपर्टी है। जॉन स्पोर्ट्स में भी इनवेस्ट करते हैं। इसी साल आई शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ में वे विलेन के रूप में नजर आए थे। 51 साल के जॉन की बॉलीवुड में पहली फिल्म साल 2003 में आई ‘जिस्म’ थी।

मनोज बाजपेयी ने फोटो शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन

मनोज बाजपेयी ने एक छोटी सी जगह से आकर एक्टिंग की दुनिया में खास मुकाम हासिल किया है। छोटे पर्दे से करिअर की शुरुआत करने वाले मनोज ने बाद में बड़े पर्दे पर भी झंडे गाड़ दिए। इन दिनों वे डिजिटल प्लेटफॉर्म OTT पर भी छाए हुए हैं। हर कोई उनकी अभिनय क्षमता का लोहा मान चुका है। आज सोमवार (1 जनवरी) को मनोज ने अपना ऐसा रूप दिखाया जिसे देख फैंस उन पर और फिदा हो गए। मनोज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया। यह टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। मनोज ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “न्यू ईयर न्यू मी! देखो डिलिशियस सूप का मेरी बॉडी पर असर। एक दम किलर लुक है न?” तस्वीर में अभिनेता को शर्टलेस दिखाया गया है। वे कॉन्फिडेंस से अपने गढ़े हुए एब्स दिखा रहे हैं।

साथ ही उनके चेहरे पर एक इंटेंस एक्सप्रेशन भी है। मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “छुपे रुस्तम।” कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने सराहना करते हुए कहा, “आग लगा दी अपने इंटरनेट पे।” फैंस मनोज के सिक्स पैक एब्स लुक पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम