न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जिम ने रणवीर पर नहीं कसा था तंज, दी सफाई, शर्मिला ने क्रिकेट पर चर्चा को लेकर ली चुटकी

हाल ही एक्टर जिम सरभ के एक बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। जिम ने ‘द क्विंट’ को दिए इंटरव्यू में कहा था, “यहां ऐसे कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 8:39:41

2 News : जिम ने रणवीर पर नहीं कसा था तंज, दी सफाई, शर्मिला ने क्रिकेट पर चर्चा को लेकर ली चुटकी

हाल ही एक्टर जिम सरभ के एक बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। जिम ने ‘द क्विंट’ को दिए इंटरव्यू में कहा था, “यहां ऐसे कई एक्टर हैं, जो कहते हैं कि वे रोल में इतने फंस गए थे कि उन्हें कई हफ्तों तक मेंटल ट्रीटमेंट लेना पड़ा था। तब मैंने कहा, चुप रहो भाई। आपको उस दिन अपनी लाइनें भी नहीं पता थीं, क्या बकवास है।”

कई नेटिजेंस मान रहे हैं कि जिम ने ‘पद्मावत’ फिल्म में उनके को-स्टार रणवीर सिंह पर तंज कसा, जिन्होंने कभी किसी इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ‘पद्मावत’ फिल्म में ‘अलाउद्दीन खिलजी’ का रोल निभाने के बाद मेंटल थेरेपी लेनी पड़ी थी। उन्हें यह किरदार निभाना बहुत खराब लगा था और इसकी तैयारी के लिए खुद को अलग-थलग कर लिया था। चारों ओर से घिरने के बाद जिम ने अब इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए लिखा, “मुझे यह स्पष्ट करना बेतुका लगता है। मैंने जो कुछ भी कहा है, उसमें रणवीर का कोई जिक्र नहीं है।

शेयर हुआ वीडियो बयान ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ के प्रमोशन के वक्त का है। यह फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के पांच साल बाद का है। पांच साल तक मेरे पास रणवीर के बारे में कहने के लिए सिर्फ प्यारी बातें थीं, जो मैं अभी भी करता हूं। ये प्रोसेस पर हमला नहीं है। मुझे प्रोसेस पसंद है और मुझे एक्टर पसंद है। वीडियो उन एक्टर्स का मजाक है, जो चीजें बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं।

मुझे यकीन है कि आप सभी ऐसे लोगों से मिले होंगे, जो काम करने से ज्यादा अपने काम के बारे में बातें करते हैं। जिम ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “मैं आमतौर पर अटकलें लगाने वाले वीडियो और लेखों का जवाब नहीं देता। वे उबाऊ होते हैं और मुझे लगता है कि लोगों को बेहतर पता है। बेशक, आप में से कुछ लोगों की तरह मैंने भी गलत अनुमान लगाया।”

jim sarbh,actor jim sarbh,ranveer singh,padmavat movie,ranveer jim,alauddin khilji,Sharmila Tagore,actress sharmila tagore,tiger pataudi,kapil sibal

कपिल सिब्बल को दिए गए इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने क्रिकेट के लिए कहा...

शर्मिला टैगोर अपने जमाने की टॉप क्लास एक्ट्रेस थीं। कश्मीर की कली के साथ करिअर शुरू करने वालीं शर्मिला ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। शर्मिला ने दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के साथ शादी की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। हाल ही में राज्यसभा सांसद व मशहूर वकील कपिल सिब्बल के साथ इंटरव्यू में शर्मिला ने टाइगर पटौदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातें शेयर कीं।

शर्मिला ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे निकाहनामा में क्रिकेट पर चर्चा करने से बैन कर दिया गया था। मुझे क्रिकेट के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन यह पता है कि अच्छी फिल्म बनाने के लिए बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं होती है। सत्यजीत रे के साथ काम करने से यह सीख मिली कि जब बढ़िया फिल्म बनाने की बात आती है तो कल्पना व रचनात्मकता बड़े बजट से ज्यादा अहम हो जाता है।

इंडस्ट्री लगातार बदल रही है और मुझे यकीन है कि यदि छोटी फिल्में अच्छी होंगी तो वो अपनी ऑडियंस ढूंढ लेंगी। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' कोई महंगी फिल्म नहीं है, लेकिन इसने कान्स में अवार्ड जीता है और मुझे भरोसा है कि जब यह फिल्म यहां रिलीज होगी तो बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए जाएंगे। जब सिब्बल ने क्रिकेट और आईपीएल पर बात की तो शर्मिला ने हंसते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मैं क्रिकेट पर बात करने के योग्य हूं। यह मेरे निकाहनामे का हिस्सा था कि आप क्रिकेट पर कभी भी बात नहीं करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका