न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असित को निशाना बनाने पर शैलेश के साथ आईं जेनिफर, जानें-सोनम कपूर को है किस बात का अफसोस

सब टीवी पर 15 साल से भी ज्यादा समय से प्रसारित हो रहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज भी लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 1:07:53

असित को निशाना बनाने पर शैलेश के साथ आईं जेनिफर, जानें-सोनम कपूर को है किस बात का अफसोस

सब टीवी पर 15 साल से भी ज्यादा समय से प्रसारित हो रहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज भी लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। हालांकि इसके कई कलाकार इससे बिछड़ चुके हैं। किसी ने दुनिया से विदाई ले ली तो किसी ने किसी कारण से शो छोड़ दिया। ऐसे ही शो को टाटा-टाटा बाय-बाय कह चुके शैलेश लोढ़ा ने हाल ही में एक बार फिर से TMKOC के मेकर्स खास तौर से असित कुमार मोदी पर निशाना साधा।

शैलेश ‘तारक मेहता’ का टाइटल रोल प्ले करते थे। अब शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने भी शैलेश का समर्थन किया है। जेनिफर को शो छोड़े काफी समय हो चुका है। जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीडिया की एक रिपोर्ट का एक स्क्रीनग्रैब शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अगर शैलेशजी जैसे सीनियर एक्टर को ऐसा सुनना पड़ता था तो जरा सोचिए हम जैसों ने क्या-क्या सुना होगा और क्या सहन किया होगा।’

दरअसल शैलेश ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया था कि असित ने उनसे गलत तरीके से बात की थी। शैलेश ने बताया कि एक बार मुझे एक अन्य शो में गेस्ट सेलिब्रिटी के रूप में इनवाइट किया गया था और मैंने इसमें भाग लिया, लेकिन असित को यह पसंद नहीं आया। इसके अलावा असित ने शो में सभी को अपमानजनक तरीके से अपना नौकर कहा। मैं उनके बोलने का तरीका बर्दाश्त नहीं कर सका। 17 फरवरी को मैंने मेल कर दिया कि मैं अब शो में काम नहीं कर पाऊंगा।

jennifer mistry,shailesh lodha,asit kumar modi,sonam kapoor,taarak mehta ka ooltah chashmah,tmkoc

स्क्रीन पर 'ड्रैमेटिक' कपड़े पहनना चाहती हैं सोनम

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सोनम विदेश में सैटल हो गई हैं। सोनम को अपने फैंस से जुड़े रहना पसंद है। वह अक्सर खुद से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सोनम हाल ही MAMI फिल्म फेस्टिवल के वर्ड टू स्क्रीन कार्यक्रम में ‘एक्टर डिजाइन की कला' पर चर्चा करने वाले एक पैनल का हिस्सा थी।

उनके साथ डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर, प्रोड्यूसर शिवेंद्र डूंगरपुर और कॉस्ट्यूम डिजाइनर श्रुति कपूर भी मौजूद थीं। सोनम ने बताया कि वह संजय लीला भंसाली या राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे शानदार डायरेक्टर के साथ काम करने का सौभाग्य महसूस करती हैं। हालांकि, सोनम ने इस बात पर अफसोस जताया कि ज्यादातर निर्माताओं ने उन्हें स्क्रीन पर हमेशा साधारण डी-ग्लैम अवतार में पेश किया। सोनम ने कहा कि मैं एक पीरियड ड्रामा करना और स्क्रीन पर 'ड्रैमेटिक' कपड़े पहनना चाहती हूं।

किसी कारण से हर निर्देशक मुझे साधारण कपड़ों और बिना मेकअप के पसंद करते हैं, जबकि मैं अपने कपड़ों के लिए जानी जाती हूं। मैं हमेशा नेक्स्ट-डोर गर्ल हूं। मैंने कभी आभूषणों और इंडियन क्लोथ्स वाली पीरियड फिल्म नहीं की है। फिल्मों में मैं हमेशा साधारण सलवार कमीज पहनती हूं और मैं चांदनी चौक या पंजाब के एक छोटे से गांव या उनमें से एक स्थान से हूं। मेरा सपना एक दिन एक पीरियड ड्रामा भूमिका निभाने का है। मैंने कभी नाटकीय वेशभूषा नहीं पहनी है और इसीलिए मैं रेड कार्पेट पर इसकी तैयारी करती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार