न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जेनेलिया ने बर्थडे बॉय रितेश को बताया सबसे महान व्यक्ति, बच्चों के साथ क्रिसमस वेकेशन पर निकले सैफ-करीना

एक्टर रितेश देशमुख आज रविवार (17 दिसंबर) को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 7:23:16

2 News : जेनेलिया ने बर्थडे बॉय रितेश को बताया सबसे महान व्यक्ति, बच्चों के साथ क्रिसमस वेकेशन पर निकले सैफ-करीना

एक्टर रितेश देशमुख आज रविवार (17 दिसंबर) को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग, दोस्त और फैंस शुभकामनाएं व बधाइयां दे रहे हैं। रितेश की पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मनमोहक पोस्ट शेयर की है। जेनेलिया ने रितेश के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और एक इमोशनल नोट लिखा।

उन्होंने लिखा, “अगर किसी को मुझसे पूछना हो कि ‘रितेश देशमुख कौन हैं?’ – मैं बस इतना कहूंगी ‘पूरे ब्रह्मांड में सबसे महान व्यक्ति और वह महानतम व्यक्ति मेरा है’ हैप्पी बर्थडे नवरा।” बता दें कि रितेश-जेनेलिया अक्सर अपने दोनों बेटों की अलग-अलग काम करते झलकियां साझा करते हैं।

रितेश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे हैं। रितेश ने राजनीति में जाने के बाद एक्टिंग को करिअर बनाया। रितेश की पहली फिल्म साल 2003 में आई रोमांटिक फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ थी। इसमें उनकी हीरोईन जेनेलिया थीं। रितेश इसके बाद ‘मस्ती’, ‘हे बेबी’ और ‘हाउसफुल’ जैसी कॉमेडी फिल्मों से खूब तारीफें बटोर चुके हैं। रितेश ने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

एयरपोर्ट पर नजर आई पटौदी फैमिली, सैफ ने पैपराजी से कहा...

एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान को रविवार (17 दिसंबर) को अपने बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। जानकारी के अनुसार पटौदी परिवार क्रिसमस की छुट्टियों के लिए बाहर जा रहा था। वीडियो में करीना एक वाइट फॉर्मल शर्ट, ब्लू फ्लेयर्ड डेनिम, रेड हाफ स्लीव्स वाली जैकेट और ब्राउन कलर के बूट्स में नजर आईं। उन्होंने लुक को ब्लैक सनग्लासेस, बालों को पोनीटेल में बांध और झुमके के साथ पूरा किया।

करीना के हाथ में एक बड़ा ब्लैक हैंडबैग दिखा। सैफ के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ग्रे हाफ स्लीव्स टी शर्ट, ब्लू डेनिम, ग्रीन हाफ स्लीव्स पफर जैकेट और रेड कैप पहनी थी। जब वे एयरपोर्ट में दाखिल हुए तो नन्हे जहांगीर ने बड़े भाई तैमूर का हाथ पकड़ रखा था। सैफ पैपराजी से कहते नजर आ रहे हैं, '“थैंक्यू और मैरी क्रिसमस।”

बता दें कि दो दिन पहले तैमूर को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे सेलिब्रेशन में परफॉर्म करते देखा गया था। उल्लेखनीय है कि सैफ-करीना जब भी मौका मिलता है बच्चों के साथ घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना अब 'द क्रू' और 'सिंघम अगेन' तथा सैफ 'देवरा' में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम