न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां जया और बहन श्वेता के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे अभिषेक, नजर नहीं आईं ऐश्वर्या, फैंस लगा रहे अटकलें

एक्टर अभिषेक बच्चन गुरुवार (11 जुलाई) को अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ वाराणसी में काशी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jul 2024 11:04:56

मां जया और बहन श्वेता के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे अभिषेक, नजर नहीं आईं ऐश्वर्या, फैंस लगा रहे अटकलें

एक्टर अभिषेक बच्चन गुरुवार (11 जुलाई) को अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या नहीं दिखे। बच्चन फैमिली की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेटिजंस की रिएक्शन आनी भी शुरू हो गई है। इससे पहले अभिषेक, जया और श्वेता मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे। इसके बाद वाराणसी से तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उन तीनों को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में देखा जा सकता है।

तीनों ने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा का पूजन किया। पंचगव्य, पंचद्रव्य, दूध, गंगाजल से स्नान कराकर बाबा का श्रृंगार किया गया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में काशी पुराधिपति का षोडशोपचार विधि से अभिषेक और पूजन किया। इसके बाद तीनों ने संकट मोचन मंदिर में माथा टेका। जया और अभिषेक के हाथ में तोहफा भी दिखाई दे रहा है, जो उन्हें मंदिर पीआरओ की तरफ से भेंट किया गया।

जहां अभिषेक व्हाइट कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में दिखाई दे रहे हैं, वहीं जया पीले सूट में नजर आ रही हैं। श्वेता लाल एथनिक वियर में सिंपल लुक में प्यारी लग रही हैं। एएनआई ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अभिनेता और मां-बेटे की जोड़ी, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और प्रार्थना की।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?

मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी

दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले

उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप

दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता

'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे

कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई

मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत

'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'

राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात

जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी

शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क