न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें – ‘जवान’ फिल्म का दूसरा रोमांटिक गाना रिलीज, लारा दत्ता ने शेयर किया इस वेब सीरीज का टीजर

‘जवान’ फिल्म के लिए शाहरुख खान के चाहने वालों में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। शाहरुख की इसी साल रिलीज हुई पठान मूवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Aug 2023 1:32:40

देखें – ‘जवान’ फिल्म का दूसरा रोमांटिक गाना रिलीज, लारा दत्ता ने शेयर किया इस वेब सीरीज का टीजर

‘जवान’ फिल्म के लिए शाहरुख खान के चाहने वालों में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। शाहरुख की इसी साल रिलीज हुई पठान मूवी तगड़ी हिट हुई थी और अब दर्शक उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर नए अवतार में देखने को बेकरार हैं। फिल्म का टीजर, प्रीव्यू वीडियो और ‘जिंदा बंदा’ के नाम से पहला गाना रिलीज किया जा चुका है, जो सोशल मीडिया पर छाए रहे। अब सोमवार को फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया, जिसका टाइटल है चलेया तेरी ओर। दो दिन पहले इसका टीजर सामने आया था।

जहां पहले गाने में शाहरुख खूब ऊर्जावान लगे थे तो वहीं इस गाने में उनका चिर परिचित रोमांटिक अवतार दिखा। इसमें शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी खूब जंच रही है। गाने में शाहरुख का बाहों को फैलाने वाला आइकॉनिक पोज भी है। इसे अलग-अलग खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया है, जो मनमोहक है। चलेया ट्रैक दो और भाषाओं, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया गया है। शाहरुख ने ट्वीटर पर गाने का वीडियो शेयर किया है।

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "इश्क हो बेहिसाब सा, बेपरवाह, बेहद सा, कुछ ऐसा है जवान का प्यार।" ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विजय सेतुपति की भी अहम भूमिका है, जबकि दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल है। बता दें कि 'जवान' एटली के डायरेक्शन में बनी है और ये गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है।

jawan movie,ranneeti : balakot & beyond web series,teaser released,shahrukh khan,nayantara,lara dutta

रणनीति : बालाकोट एंड बियॉन्ड में दिखाई देंगी एक्ट्रेस लारा दत्ता

एक्ट्रेस लारा दत्ता अपकमिंग वेब सीरीज रणनीति : बालाकोट एंड बियॉन्ड में दिखाई देंगी। सीरीज जल्द ही जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। लारा ने इसके पहले टीजर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 20 सैकंड लंबी क्लिप की शुरुआत पहाड़ों में एक धमाके से हुई जहां दो कारें एक धमाके के साथ टकराती हैं। वहीं, वॉयस ओवर में सुनाई देता है, “ये एक नया रण है और इसे जीतने के लिए एक नई रणनीति की जरूरत है।”

वीडियो में कई लड़ाकू विमान एक-दूसरे का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लारा ने कैप्शन में लिखा, “रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड, सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक नई सीरीज। #RaneetiOnJioCinema, जल्द आ रही है। बने रहें!” हालांकि इस टीजर में लारा नजर नहीं आईं।

सीरीज में आशीष विद्यार्थी, जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा, प्रसन्ना, सुनील सिन्हा, आकांक्षा सिंह और सिकंदर खरबंदा भी हैं। लारा को पिछली बार विशाल भारद्वाज की वेब सीरीज चार्ली चोपड़ा में विलायत हुसैन के किरदार में देखा गया था। वे फिल्म इश्क-ए-नादां का भी हिस्सा थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार