न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - जवान का तीसरा गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ रिलीज, नवाजुद्दीन की ‘सेक्शन 108’ का टीजर भी है दिलचस्प

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जैसे-जैसे रिलीज डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस की उत्सुकता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 6:19:06

देखें - जवान का तीसरा गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ रिलीज, नवाजुद्दीन की ‘सेक्शन 108’ का टीजर भी है दिलचस्प

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जैसे-जैसे रिलीज डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। शाहरुख ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर #AskSRK सेशन के दौरान फिल्म के तीसरे गाने ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ की झलक के साथ शानदार सरप्राइज दिया था। अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। आज मंगलवार (29 अगस्त) को गाना रिलीज कर दिया गया।

गाना निश्चित रूप से एक शानदार पार्टी नंबर होने के वादे पर खरा उतरता है। शाहरुख के आकर्षण और जोरदार एनर्जी ने लोगों को क्रेजी कर दिया है। गाने में ट्रेंडसेटर डांस मूव्स अनूठे हैं, जो किसी को भी डांस फ्लोर पर जाने के लिए मजबूर करते हैं। गाने को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल व तेलुगु में रिलीज किया गया है। इसके हिंदी वर्जन को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया हैं। बोल लिरिसिस्ट कुमार ने लिखे हैं। आवाज अनिरुद्ध रविचंदर, विशाल ददलानी और शिल्पा राव की हैं।

इसे वैभवी मर्चेंट ने खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया हैं। इस गाने को रिलीज होने की कुछ देर में ही लाखों व्यू मिल गए। फिल्म के दो गाने ‘इश्क हो बेहिसाब सा’ और ‘छलिया’ पहले ही रिलीज हो चुके हैं। ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली हैं। यह गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। शाहरुख फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई जा रहे हैं, जहां वो ट्रेलर लॉन्च करेंगे।

jawan,jawan film,shahrukh khan,nayanthara,section 108 movie,section 108 teaser,nawazuddin siddiqui

‘सेक्शन 108’ में इंश्योरेंस क्लेम कंसलटेंट की भूमिका में हैं नवाजुद्दीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले दिनों कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में नजर आए थे। अब वे जल्द ही ‘सेक्शन 108’ में नजर आएंगे। रसिख खान इसके डायरेक्टर हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म देश में हुए एक बड़े घोटाले के ऊपर आधारित है। फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ रेजिना कैसेंड्रा हैं। नवाजुद्दीन इंश्योरेंस क्लेम कंसलटेंट की भूमिका निभा रहे हैं।

टीजर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि रेजिना, नवाज के पास जाती हैं और खुद का इंट्रोडक्शन देती हैं। वह बताती हैं कि मेरा नाम शिखा सक्सेना है और मैं सनराइज इंटरप्राइजेज कंपनी से आई हूं। मेरे पास आपके लिए एक केस है। एक बिलेनियर है और जल्द ही कोर्ट उसे मरा हुआ डिक्लेयर करने वाली है। अगर ऐसा हुआ तो नॉमिनी को एक बड़ा अमाउंट देना पड़ेगा। मुझे लगता है ये स्कैम है।

नवाजुद्दीन ने भी इंस्टाग्राम पर इसका टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘देश का सबसे चौंकाने वाला घोटाला उजागर, पहेली का सामना करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि हम सेक्शन 108 में मामले को सुलझाने के लिए टीम बना रहे हैं। टीजर देखने से न चूकें।” यह फिल्म अगले साल 2 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार