न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जवान’ फेम प्रियामणि ने आंटी कहने पर जताया एतराज, डिलीवरी के 17 दिन बाद ही फिट हुईं दिशा

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अभी तक फैंस को आकर्षित कर रही है। इस फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 10:43:19

2 News : ‘जवान’ फेम प्रियामणि ने आंटी कहने पर जताया एतराज, डिलीवरी के 17 दिन बाद ही फिट हुईं दिशा

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अभी तक फैंस को आकर्षित कर रही है। इस फिल्म में हर कैरेक्टर की सराहना हो रही है। इन्हीं में से एक रोल साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रियामणि ने भी निभाया था। अब प्रियामणि ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बॉडी शेमिंग को लेकर खुलकर बात की। इन दिनों कई एक्ट्रेस इस मुद्दे पर अपनी रिएक्शन दे चुकी हैं।

सबकी शिकायत यही है कि इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया गया। प्रियामणि ने कहा कि ये बहुत ही शर्मनाक है कि जब कोई महिला 30 या 35 साल की हो जाती है तो उसे आंटी कहकर बुलाया जाता है। दूसरी ओर, आदमी 40 या 50 के हो जाते हैं तो कोई उन्हें अंकल नहीं कहता। ऐसा करना ठीक नहीं है, जरूरी नहीं की आप औरतों को आंटी कहकर ही बुलाएं।

मैं गर्व से कहती हूं कि मैं 39 साल की बहुत अच्छी दिखने वाली लड़की हूं, जो अपने जूतों में बहुत कंफर्टेबल फील करती है। मैं खुद को हॉट मानती हूं। अगर कोई भी ऐसा करता है और अपने लिए ऐसी सोच रखता है तो बहुत अच्छा है। प्रियामणि ने शाहरुख को लेकर कहा कि उनका फिल्म के सेट पर सभी के साथ समान बिहेव रहता था, वो सभी को सहज फील करवाते थे।

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने शेयर की मिरर सेल्फी

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य के घर 20 सितंबर को नन्ही परी का आगमन हुआ था। दोनों को ही फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वे आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब दिशा ने खुद की फोटो शेयर की है। दिशा ने डिलीवरी के 17 दिन बाद बढ़ा हुआ वजन कम कर लिया है।

दिशा ने मिरर सेल्फी ली और बताया कि वह पुराने शेप में वापस आ गई हैं। उन्होंने कैजुअल लुक में शीशे के सामने कैमरे से शॉर्ट वीडियो बनाया है। इसके साथ ही दिशा ने प्रेग्नेंसी के दौरान का भी लुक शेयर किया है। इसे देख पहले और अब में आसानी से अंतर पता किया जा सकता है। दिशा अब एकदम फिट दिखाई दे रही हैं।

इससे पहले एक और एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद अब उन्होंने 8 किलो वजन घटाया है। उन्होंने शेप में आने के लिए खुद को भरपूर समय दिया और कोई जल्दबाजी नहीं की। उन्होंने 5 महीने प्रॉपर ट्रेनिंग ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार