न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जवान’ की कमाई दूसरे दिन भी रही जबरदस्त, ‘गदर 2’ ने भारत में इस फिल्म को पछाड़ा

जैसा की उम्मीद लगाई जा रही थी सुपरस्टार शाहरुख खान की 'जवान' का खुमार फैंस के सिर पर चढ़ता ही जा रहा है। फिल्म ने गुरुवार (7 सितंबर)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 10:44:25

‘जवान’ की कमाई दूसरे दिन भी रही जबरदस्त, ‘गदर 2’ ने भारत में इस फिल्म को पछाड़ा

जैसा की उम्मीद लगाई जा रही थी सुपरस्टार शाहरुख खान की 'जवान' का खुमार फैंस के सिर पर चढ़ता ही जा रहा है। फिल्म ने गुरुवार (7 सितंबर) को ओपनिंग डे पर इतिहास रच दिया और दूसरे दिन शुक्रवार को भी रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ ने 53 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन करके बॉलीवुड की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म का टोटल कलेक्शन 127.50 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि ये कलेक्शन वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर बढ़ने वाला है। एटली कुमार की पहली बॉलीवुड डायरेक्टोरियल मूवी 'जवान' ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए, जिसमें बताया गया कि फिल्म ने 129.6 करोड़ रुपए कमाए। अब इसके 8 सितंबर का कलेक्शन भी सामने आ गया है। 'जवान' फिल्म ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 'जवान' शाहरुख खान के दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ एक्ट्रेस नयनतारा के लेडी दबंग अवतार और विजय सेतुपति के निगेटिव रोल ने धूम मचा दी है। सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण व सुनील ग्रोवर भी फिल्म का हिस्सा हैं।

jawan,gadar 2,baahubali 2,shahrukh khan,nayanthara,box office collection,sunny deol,prabhas

11 अगस्त को रिलीज हुई थी सनी-अमीषा की ‘गदर 2’

इस बीच सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' भी अभी सिनेमाघरों में लगी हुई है। 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म सबसे तेजी से 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी। हालांकि अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो गई है, खास तौर से ‘जवान’ के आने से। सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 29वें दिन शुक्रवार (8 सितंबर) को महज 1 करोड़ रुपए की कमाई की।

उसका भारत में कुल कलेक्शन 511 करोड़ रुपए हो गया। ‘गदर 2’ ने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़, तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़ और चौथे हफ्ते 27.55 करोड़ रुपए की कमाई की है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार ‘गदर 2’ ने कमाई के मामले में साल 2017 में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ दिया। ‘बाहुबली 2’ ने लाइफटाइम डोमेस्टिक कलेक्शन के रूप में 510.99 करोड़ रुपए कमाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका