न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैस्मिन भसीन ने दी मां की तबीयत की जानकारी, इस एक्ट्रेस ने इसलिए लिया था सोशल मीडिया से ब्रेक

‘बिग बॉस’ फेम जैस्मिन भसीन मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। जैस्मिन को अक्सर उनके बॉयफ्रेंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 May 2024 8:31:31

2 News : जैस्मिन भसीन ने दी मां की तबीयत की जानकारी, इस एक्ट्रेस ने इसलिए लिया था सोशल मीडिया से ब्रेक

‘बिग बॉस’ फेम जैस्मिन भसीन मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। जैस्मिन को अक्सर उनके बॉयफ्रेंड एक्टर अली गोनी के साथ स्पॉट किया जाता है। जैस्मिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर खुद से जुड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं। अब जैस्मिन ने अपनी मां की तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मां हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रही हैं।

जैस्मिन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए मम्मी को सबसे मजबूत बताया है। तस्वीर में वह बेड पर लेटी हुई मुस्कुरा रही हैं। हालांकि जैस्मिन ने यह नहीं बताया कि उनकी मां को क्या तकलीफ है। एक दूसरी तस्वीर में जैस्मिन चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिखीं। यह पोस्ट सामने आने के बाद जैस्मिन के फैंस उनकी मां के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जैस्मिन ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से करिअर शुरू किया था। बाद में वह टशन-ए-इश्क, रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस 14’ में नजर आईं। जैस्मिन पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। जैस्मिन हाल ही अली के साथ छुट्टियां मना कर लौटी हैं। दोनों ने ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की थीं।

जीनत अमान ने 16 दिन बना ली थी सोशल मीडिया से दूरी, फिर हुईं एक्टिव

एक्ट्रेस जीनत अमान ने 70-80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती की चमक बिखेरी। फैंस के दिलों में आज भी उनकी ग्लैमरस छवि और यादगार भूमिकाएं बसी हुई हैं। जीनत ने करीब एक साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नाता जोड़ा था। वह लगातार पोस्ट कर फैंस से जुड़ी हुई थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने इससे ब्रेक लिया। अब जीनत ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

जीनत ने आज शुक्रवार (31 मई) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की, जो 14 मई के बाद पहली है। यानी वह 16 दिन सोशल मीडिया से दूर रहीं। जीनत ने कैप्शन में लिखा, “मैं यहां वापस आ गई और ये फोटो मेरे बेटे जिहान खान ने क्लिक की है। सोशल मीडिया से ब्रेक मैंने इसलिए लिया, ताकि मैं रियल लाइफ में कुछ दिन के लिए अपने आप पर ध्यान दे संकू। इसका क्रेज भी काफी अजीब है।

70 के दशक से नाता रखने की वजह से ये मेरे लिए एकदम से नया और अलग है। मैं ये जानकार काफी रोमांचित हूं सोशल मीडिया समाज पर क्या प्रभाव डालता है। इसके दो पहलू होते हैं, जो अच्छे और बुरे हैं। कुछ मामलों में सोशल मीडिया से सावधान रहने की जरूरत होती है। क्योंकि लोग यहां कई बार दिल दुखाने वाली बातें करते हैं। छोटी-छोटी बातों के लिए यहां लोगों को नीचा दिखा दिया जाता है। बदनामी भी इस जगह झेलने को मिल जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका