न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी ने शिखर के साथ शादी को लेकर कही यह बात, नेहा ने गर्मी से निपटने को किया यह जुगाड़

जान्हवी कपूर फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। लंबे समय से जान्हवी और उनके बॉयफ्रेंड शिखर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 May 2024 12:40:55

2 News : जान्हवी ने शिखर के साथ शादी को लेकर कही यह बात, नेहा ने गर्मी से निपटने को किया यह जुगाड़

जान्हवी कपूर फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। लंबे समय से जान्हवी और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर अफवाहों का बाजार गरम है। जान्हवी को कई मौकों पर शिखर के साथ स्पॉट किया जा चुका है। जैसे ही दोनों की फोटो या कोई वीडियो सामने आता है, डेटिंग की चर्चा शुरू हो जाती है। भले ही जान्हवी ने शिखर के साथ कभी भी अपने रिश्ते पर बात न की हो, लेकिन कई दफा इंटरव्यू में ऐसे संकेत मिल चुके हैं।

इन दिनों ऐसी भी चर्चा है कि जान्हवी, शिखर से शादी करने जा रही हैं। अब एक इंटरव्यू में जान्हवी ने शादी की रिपोर्ट्स पर चुप्पी तोड़ी है। जान्हवी ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा कि हाल ही में मैंने कुछ बेहद बेवकूफाना चीज़ पढ़ी, जिसमें कहा गया था कि मैंने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है और मेरी शादी होने वाली है। 2-3 आर्टिकल्स में लोग ऐसा कह रहे हैं कि मैं शादी करने वाली हूं।

वो मेरी शादी एक हफ्ते में ही करवा रहे हैं, जो मुझे ठीक नहीं लग रहा (हंसते हुए)। इस वक्त मैं बस काम करना चाहती हूं। पिछले दिनों जान्हवी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ये बात कबूल करती दिखी थीं कि वो बॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं। ये पहला मौका नहीं है जब जान्हवी ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की हो।

इससे पहले भी अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी दी थी। कुछ ही दिन पहले पैप्स ने एक पोस्ट की थी, जहां कहा गया कि जान्हवी, शिखर के साथ तिरुपति मंदिर में गोल्ड साड़ी में शादी करेंगी। इस पोस्ट को देख जान्हवी ने कमेंट किया था कि कुछ भी कहते हैं। उनके कहने का मतलब साफ था कि ये सब बकवास बातें हैं। बिना उनकी मर्जी के कुछ भी लिखा और कहा जा रहा है।

सिंगर नेहा कक्कड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

हमारे देश में इस समय प्रचंड गर्मी कहर बरपा रही है। लोग इससे निपटने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने गर्मी से पार पाने के लिए एक नया और बेजोड़ जुगाड़ ढूंढा है। नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथ में एक अजीब सा गैजेट लिए घूम रही हैं। नेहा इस गैजेट को अपने चेहरे के आगे रखकर दबा रही हैं और उससे उनके चेहरे पर हवा लग रही हैं।

इस अनोखी चीज का नाम हैंड प्रेस फ्रूट फैन टॉय है। यह आउटडोर के लिए एक छोटा पॉकेट फैन है। इसे आप पोर्टेबल समर फैन भी कह सकते हैं। इसे खिलौने के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके निचले हिस्से में एक पंप जैसी चीज है, जिसे दबाने पर पंखुड़ियां घूमने लगती है। अमेजन पर इस फैन की कीमत 194 रुपए से शुरू होती है।

बहरहाल नेहा के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ में जज की भूमिका निभा रही हैं। नेहा कई दफा इंडियन आइडल शो में भी जज के रूप में दिखी हैं। नेहा बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों को आवाज दे चुकी हैं। नेहा की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंने साल 2020 में सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष