न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जान्हवी कपूर ने गांधी और अंबेडकर को लेकर कही यह बात, इस हीरो के लिए 10-12 दिन छोड़ दिया था नॉनवेज

फिल्मेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 May 2024 11:52:25

जान्हवी कपूर ने गांधी और अंबेडकर को लेकर कही यह बात, इस हीरो के लिए 10-12 दिन छोड़ दिया था नॉनवेज

फिल्मेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जान्हवी के साथ राजकुमार राव हैं। दोनों कलाकार इन दिनों अपनी फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। वे कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं तो कभी इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी बीच ‘लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में जान्हवी से पूछा गया कि अगर टाइम मशीन जैसा कुछ होता तो वो किस पीरियड में जाना पसंद करेंगी।

इस सवाल के जवाब में जान्हवी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिक्र किया। जान्हवी ने कहा कि मुझे लगता है कि गांधी और अंबेडकर के बीच डिबेट देखना काफी दिलचस्प होता। उस तरह के डिबेट, जिसमें ये हो कि वो दोनों कैसे किसी चीज के लिए खड़े रहे। कैसे एक टॉपिक को लेकर अंबेडकर साहब और गांधी साहब के व्यूज बदलते रहे, कैसे उन दोनों ने एक दूसरे को इन्फ्लुएंस किया। दोनों ने इतनी मदद की है हमारे समाज की, इसलिए मुझे लगता है कि दोनों को लेकर बातचीत इंटरेस्टिंग हो सकती है। दलित समाज को लेकर गांधी और अंबेडकर के व्यू काफी अलग-अलग थे।

जान्हवी ने इस बारे में कहा कि हां, गांधी और अंबेडकर के व्यूज काफी अलग थे। मुझे लगता है कि अंबेडकर शुरुआत से ही काफी क्लियर और मजबूत थे, लेकिन गांधी के व्यू विकसित होते रहे हैं। जातिवाद की जो समस्या है हमारे समाज में उसके बारे में एक थर्ड पर्सन पॉइंट ऑफ व्यू से जानकारी लेना और उसे जीने में बहुत फर्क है, बहुत अंतर है। फैंस जान्हवी की नॉलेज और विचार जानकर इंप्रेस हुए जा रहे हैं। वे जान्हवी को ब्यूटी विद ब्रेन बता रहे हैं।

janhvi kapoor,actress janhvi kapoor,mr and mrs mahi,rajkummar rao,mahatma gandhi,dr bhimrao ambedkar,pankaj tripathi,dostana 2 movie,gunjan saxena the kargil girl

पंकज त्रिपाठी की बड़ी फैन हैं जान्हवी, ‘दोस्ताना 2’ को लेकर कहा...

जान्हवी ने इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’ से जुड़े किस्से साझा किए और साथ ही अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया। जान्हवी ने कहा कि वह पंकज साथ फिल्म करना चाहती थीं। पंकज उनकी विश लिस्ट में शामिल थे। जान्हवी ने खुलासा किया कि वह पंकज की बहुत बड़ी फैन हैं।

‘गुंजन सक्सेना’ के सेट पर वह किसी पागल लड़की जैसा बर्ताव करती थी। दरअसल जान्हवी से पूछा गया कि वह किस एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी। जवाब में जान्हवी ने तुरंत पंकज का नाम लिया। मैंने प्रार्थना की थी कि पंकज फिल्म करने के लिए राजी हो जाएं। इस वजह से मैंने करीब 10 से 12 दिनों के लिए मांसाहारी खाना छोड़ दिया था। बता दें ‘गुंजन सक्सेना’ 2020 में रिलीज हुई थी। इसमें जान्हवी ने एक पायलट की भूमिका निभाई थी, जो कारगिल युद्ध में भी भाग लेती हैं।

जान्हवी ने ‘दोस्ताना 2’ फिल्म के बारे में कहा कि मुझे नहीं पता कि फिल्म को बंद क्यों कर दिया गया। हमने उसकी शूटिंग कोविड से बहुत पहले ही शुरू कर दी थी और फिर कोविड हुआ और डेढ़ साल से अधिक की देरी हुई। फिर लोगों को लगा कि फिल्म को दोबारा शुरू किया जाए, मुझे नहीं पता। मुझे नहीं लगता कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच कोई विवाद था। उन दोनों के लिए काम बेहद महत्वपूर्ण है। फिल्म में जान्हवी, कार्तिक और लक्ष्य लालवानी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष