न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी ने राधिका के लिए रखा ब्राइडल शॉवर, अनन्या के साथ IPL मैच का मजा लेती दिखीं सुहाना

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई में मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ विवाह बंधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 12:46:16

2 News : जान्हवी ने राधिका के लिए रखा ब्राइडल शॉवर, अनन्या के साथ IPL मैच का मजा लेती दिखीं सुहाना

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई में मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगे। मार्च में गुजरात के जामनगर में तीन दिन तक प्री वेडिंग फंक्शन रखे गए थे, जिनमें देश-दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे पहुंचे थे। अब राधिका के लिए उनकी दोस्तों ने ब्राइडल शावर रखा, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने शेयर की हैं और ये वायलर हो रही हैं।

रिपोर्टों के अनुसार राधिका के लिए ये ब्राइडल शॉवर दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी ने ही रखा था। राधिका की जान्हवी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से गहरी दोस्ती है। जान्हवी-शिखर जामनगर में हुए प्री वेडिंग बैश में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने डांस परफोरमेंस दी। ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें पार्टी में शिरकत करने वालीं राधिका की और फ्रेंड्स ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

जान्हवी ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टा हैंडल पर रीशेयर किया है। एक फोटो में सभी फ्रेंड्स ने पिंक सैटिन को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था जबकि राधिका अलग कलर के आउटफिट में हैं। पार्टी की थीम पिंक थी। सभी फ्रेंड्स ने अपने सिर पर एक हेयरबैंड भी लगा रखा था। दूसरी फोटो में वे एक साथ पोज दे रही हैं। तस्वीरों में जान्हवी के साथ राधिका की बहन अंजलि और फिल्ममेकर शौना गौतम भी हैं।

जान्हवी ने 13 अप्रैल को मुंबई के जेके हाउस में ये शॉवर इवेंट रखी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी इन दिनों 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा जान्हवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमार', 'तख्त', 'उलझ', 'देवरा पार्ट 1' को लेकर लाइमलाइट में हैं।

सुहाना खान ने शेयर कीं Photos, पिछले साल ‘द आर्चीज’ से किया था एक्टिंग में डेब्यू

रविवार (14 अप्रैल) को कोलकाता के ऐतिहासिहक ईडेन गार्डन स्टेडियम में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला हुआ। इसका मजा लेने के लिए कोलकाता फ्रेंचाइजी के मालिक शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान और उनकी दोस्त अनन्या पांडे के साथ पहुंचे। तीनों अपनी टीम को जमकर सपोर्ट करते नजर आए। अब सुहाना ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

इनमें सुहाना ने केकेआर की टी-शर्ट पहनी है और वह टीम के लिए हूटिंग करती दिख रही हैं। सुहाना ने कैप्शन में लिखा, “जीत रहे हैं घर पर।” इसके साथ ही उन्होंने तीन हार्ट इमोजी भी शेयर की हैं। इसमें आप सुहाना की खूबसूरत तस्वीरें देखेंगे जिसमें वो काफी सादगी वाले अंदाज में दिख रही हैं।

सुहाना ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या के साथ भी तस्वीर शेयर की है। दोनों बचपन की दोस्त हैं। बता दें सुहाना ने पिछले साल फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने भी डेब्यू किया था। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सुहाना अब और प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष