न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ये यौन उत्पीड़न के बराबर’, Jr NTR संग फेक AI वीडियो पर भड़कीं जाह्नवी कपूर, बोलीं- ‘मेरी सीमाएं तय करने वाले आप कौन?’

जाह्नवी कपूर ने ‘चुट्टामल्ले’ के फेक AI वीडियो पर नाराजगी जताई। उन्होंने बिना सहमति कंटेंट बनाने को महिलाओं की निजता और सम्मान का उल्लंघन बताया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Oct 2026 9:24:43

‘ये यौन उत्पीड़न के बराबर’, Jr NTR संग फेक AI वीडियो पर भड़कीं जाह्नवी कपूर, बोलीं- ‘मेरी सीमाएं तय करने वाले आप कौन?’

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के विजुअल्स से छेड़छाड़ कर बनाए गए फेक AI वीडियो को लेकर विवाद के बीच अब जाह्नवी कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट साझा करते हुए ऐसे कंटेंट को महिलाओं की निजता और सम्मान का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि किसी महिला की सहमति के बिना उसके बारे में बनाया गया झूठा या आपत्तिजनक कंटेंट फैलाना यौन उत्पीड़न जैसा है। यह मामला तब सामने आया जब जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फेक AI मॉर्फ्ड वीडियो की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने साफ कहा था कि वीडियो बनाने और उसे शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनके रुख के बाद विजय देवरकोंडा, चिरंजीवी समेत कई कलाकारों ने भी ऐसे फेक AI वीडियो के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब जाह्नवी कपूर ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।

‘महिलाओं को वस्तु समझना और झूठा कंटेंट फैलाना गलत’

जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि किसी महिला को सिर्फ एक वस्तु की तरह देखना और उसकी सहमति के बिना उसके बारे में कोई बनाया हुआ या झूठा कंटेंट प्रसारित करना उसके अधिकारों का उल्लंघन है। उनके मुताबिक, टेक्नोलॉजी का इस तरह इस्तेमाल महिलाओं की निजता और सम्मान को प्रभावित करता है और इसे सामान्य बात मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अभिनेत्री ने महिलाओं की पसंद और उनके फैसलों के सम्मान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है या अपनी जिंदगी के बारे में क्या फैसला लेती है, यह उसका अधिकार है। जाह्नवी ने यह भी कहा कि ‘ना’ का मतलब ना होता है और हर व्यक्ति की निजी सीमाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

‘हां’ के बाद ‘ना’ कहने पर भी उसकी मर्जी का सम्मान जरूरी

जाह्नवी ने अपने पोस्ट में महिलाओं की सहमति को लेकर भी अपनी बात विस्तार से रखी। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला किसी स्थिति में पांच दिन ‘हां’ कहती है और छठे दिन ‘ना’ कहती है, तो उस ‘ना’ का भी उतना ही सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कपड़ों को लेकर बनी सोच पर भी सवाल उठाया। जाह्नवी ने कहा कि अगर कोई महिला मिनी स्कर्ट पहनती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि किसी को उसकी स्कर्ट के नीचे कैमरा लगाने, आपत्तिजनक एंगल से तस्वीर लेने या उसके शरीर का गलत तरीके से इस्तेमाल करने की अनुमति मिल जाती है। अभिनेत्री के मुताबिक, किसी महिला को किस चीज में सहज महसूस करना है, यह सीमा वह खुद तय करती है। उसके शरीर के साथ क्या होना चाहिए और क्या नहीं, इसका फैसला भी उसी का होना चाहिए।

‘यह सिर्फ AI की बात नहीं है’

जाह्नवी ने अपने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे को केवल AI या अपने करियर में सामने आए अनुभवों तक सीमित नहीं मानतीं। उन्होंने इसे महिलाओं की सुरक्षा, उनकी सीमाओं और समाज में महिलाओं को देखने के नजरिए से जुड़ा विषय बताया। उनके मुताबिक, महिलाओं को लोगों की नजरों, उनकी राय और अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार संघर्ष करना पड़ता है। अब यह खतरा डिजिटल दुनिया तक भी पहुंच गया है। जाह्नवी ने कहा कि इसका समाधान सिर्फ बेटियों की सुरक्षा करने की सलाह देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उस सोच को बदलने की जरूरत है जिसके कारण कुछ लोग यह मान लेते हैं कि उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति की सीमाएं तय करने या उनका उल्लंघन करने का अधिकार है।

जूनियर एनटीआर और दूसरे कलाकारों को कहा शुक्रिया

जाह्नवी कपूर ने इस मामले में जूनियर एनटीआर के रुख के लिए उनका आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि वह एनटीआर की आभारी हैं कि उन्होंने मजबूती से इस उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई और इसकी निंदा की। अभिनेत्री ने चिरंजीवी, विजय और खुशबू का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मानसिकता के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। जाह्नवी ने कहा कि जब लाखों लोगों के आदर्श माने जाने वाले लोग ऐसे मुद्दों पर बोलते हैं, तो इससे उन महिलाओं को भी फर्क पड़ता है जिन्होंने कभी इस तरह के व्यवहार का सामना किया है। अपने पोस्ट के अंत में जाह्नवी ने महिलाओं के साथ इंसान की तरह व्यवहार किए जाने की बात रखी। उन्होंने महिलाओं के शरीर, उनकी इमेज, उनकी निजी सीमाओं और उनकी पसंद के सम्मान को जरूरी बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत