न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं जान्हवी, बोनी ने दी हेल्थ अपडेट, जेनेलिया ने मेहंदी से लिखवाए 3 R

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को गुरुवार को फूड पॉइजनिंग के बाद साउथ मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब जान्हवी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 11:46:43

2 News : अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं जान्हवी, बोनी ने दी हेल्थ अपडेट, जेनेलिया ने मेहंदी से लिखवाए 3 R

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को गुरुवार को फूड पॉइजनिंग के बाद साउथ मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब जान्हवी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उनकी हालत बेहतर है। उनके पिता मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर ने इस खबर को कंफर्म किया है। बोनी ने जूम से बात करते हुए कहा कि शनिवार सुबह जान्हवी को छुट्टी दे दी गई। वह अब काफी बेहतर हैं।

जूम की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बोनी, जान्हवी की बहन 'द आर्चीज' फेम एक्ट्रेस खुशी कपूर और जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने पूरे समय अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान एक्ट्रेस की अच्छे से देखभाल की। उल्लेखनीय है कि जान्हवी मंगलवार को चेन्नई से मुंबई लौटी थीं और उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे में उन्होंने बुधवार के लिए अपने सभी अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए थे। पिछले कुछ दिन जान्हवी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए काफी बिजी रहे। जान्हवी ने हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के सभी फंक्शन अटैंड किए।

इसके बाद वह अपनी फिल्म 'उलझ' के प्रमोशन में बिजी हो गईं। जासूसी-थ्रिलर मूवी उलझ में जान्हवी के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन के भी अहम किरदार हैं। फिल्म में जान्हवी इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर सुहाना भाटिया का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर नेशनल अवार्ड विनर सुधांशु सरिया हैं। 'उलझ' 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिर पर अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' से होगी।

janhvi kapoor,actress janhvi kapoor,boney kapoor,janhvi hospital,ulajh movie,janhvi food poison,genelia d souza,actress genelia,riteish deshmukh

एक्ट्रेस जेनेलिया ने किया अपने परिवार के प्रति प्यार का इजहार

एक्टर रितेश देशमुख की पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके हाथ में मेहंदी से तीन 'R' लिखे हुए हैं। इन 'R' का मतलब जेनेलिया के पति रितेश देशमुख और उनके दो बेटे रियान और राहिल हैं। इस मेहंदी से जेनेलिया ने अपने परिवार के प्रति प्यार का इजहार किया। जेनेलिया फोटो कहीं दूर देखती नजर आ रही हैं।

उन्होंने गाल पर हाथ रखा हुआ है और 3 'R' वाला टैटू फ्लॉन्ट कर रही हैं। टैटू के साथ हार्टबीट लाइन भी है। बता दें कि जेनेलिया और रितेश की शादी को 12 साल हो चुके हैं। दोनों ने एक-दूसरे को 9 साल तक डेट करने के बाद 3 फरवरी 2012 विवाह बंधन में बंध गए। कपल ने पहले पारंपरिक मराठी और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की।

उन्होंने 2014 में बेटे रियान और 2016 में राहिल का स्वागत किया। जेनेलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह 'सितारे जमीन पर' की तैयारी कर रही हैं। इसमें आमिर खान और दर्शील सफारी भी हैं। इसके अलावा जेनेलिया के पास एक तेलुगु फिल्म 'जूनियर' भी है। जेनेलिया की पहली फिल्म रितेश के साथ 'तुझे मेरी कसम' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री